Rajasthan News: गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने हाल ही में देश के 31 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और आपराधिक मामलों पर आधारित एक रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्रियों द्वारा चुनाव लड़ने से पहले दाखिल किए गए हलफनामों पर आधारित है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संपत्ति और उनके खिलाफ मामलों का ब्यौरा भी इस रिपोर्ट में शामिल है।

भजनलाल शर्मा: 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये है। हालांकि, उनके ऊपर 46 लाख रुपये की देनदारियां भी हैं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की श्रेणी में कोई मामला दर्ज नहीं है। हलफनामे के अनुसार, उनके खिलाफ दो मामले अदालत में लंबित हैं।
सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री
रिपोर्ट में सभी मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये बताई गई है। इस सूची में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू 870 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं।
मुख्यमंत्रियों की औसत आय:
- राष्ट्रीय औसत आय (2023-24): ₹1,85,854
- मुख्यमंत्रियों की औसत वार्षिक आय: ₹13,64,310 (एक आम व्यक्ति की आय से लगभग 7.3 गुना अधिक)
मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले
रिपोर्ट में 31 में से 13 मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें 10 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ गंभीर अपराध, जैसे हत्या की कोशिश, अपहरण, और रिश्वतखोरी से जुड़े मामले दर्ज हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी: 89 आपराधिक मामलों के साथ सूची में शीर्ष पर।
बता दें कि भजनलाल शर्मा राजस्थान की सांगानेर सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2023 में पहली बार चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री बने।
पढ़ें ये खबरें
- भोपाल निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने अवमानना का मामला किया निरस्त, सिंगल बेंच के दोषसिद्धि आदेश पर लगी रोक हटाई
- राजधानी में हिस्ट्रीशीटर ने जमकर मचाया उत्पात, शराब के लिए पैसे न देने पर दुकानदारों के साथ की मारपीट, घटना का VIDEO वायरल
- पतंगबाजी के शौक ने नाबालिग की ले ली जान! अस्पताल में चार दिन तक किया संघर्ष और फिर हार गया जिंदगी की जंग
- रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें VIDEO…
- ‘बैठ जाइए वरना…’, UP विधानसभा में मंत्री-स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, सतीश महाना ने दिनेश प्रताप और नरेंद्र कश्यप को फटकारा, कहा- पद पर रहने का क्या औचित्य

