Rajasthan News: जयपुर में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर भी यही चर्चा है कि महाराज किससे विवाह कर रहे हैं और समारोह में कौन-कौन पहुंचने वाला है। बता दें कि उनकी बारात मथुरा से जयपुर पहुंच चुकी है।

बता दें कि कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हनिया का नाम शिप्रा शर्मा है। वे हरियाणा के यमुना नगर की रहने वाली हैं और इस समय उनका परिवार अमृतसर में रहता है। उनके पिता पंडित हरेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी रह चुके हैं। दोनों परिवारों का पुराना परिचय रहा है, इसी वजह से यह रिश्ता परिवार की सहमति से तय हुआ। शिप्रा की कोई तस्वीर अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है।
वृंदावन स्थित घर में हल्दी, संगीत और बाकी परंपरागत रस्में पूरे उत्साह के साथ निभाई गईं। मंगलवार की रात संगीत में परिवार और भक्तों ने जमकर भाग लिया। बुधवार को वृंदावन से भव्य निकासी निकली। दूल्हे की ऑफ-व्हाइट शेरवानी, पारंपरिक पगड़ी और हाथ में चांदी की छड़ी ने सबका ध्यान खींचा। उनकी घोड़ी पर उनके साथ उनकी भतीजी भी बैठी थीं, जो निकासी का खास आकर्षण बनी। बारात के साथ हाथी-घोड़े भी थे और बाराती बांके बिहारी का ध्वज लिए जयपुर की ओर रवाना हुए।
शादी 5 दिसंबर को ताज आमेर होटल में वैदिक रीति से होगी। मुख्य कार्यक्रम सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक तय है। मायरा और भात की रस्में पूरी हो चुकी हैं, जिनमें जया किशोरी भी शामिल हुईं।
इस शादी में धार्मिक जगत के बड़े संतों से लेकर मनोरंजन जगत के सितारों तक, कई नामी लोग पहुंचने वाले हैं। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री, देवकीनंदन ठाकुर, राजेंद्र दास महाराज, पुंडरीक गोस्वामी, अंजन गोस्वामी, श्री सरस निकुंज परिवार, सिंगर बी प्राक और अभिनेता संजय दत्त भी मेहमानों की सूची में शामिल हैं।
विवाह का निमंत्रण पत्र भी खास है। वैदिक और आध्यात्मिक थीम पर तैयार किए गए इस कार्ड के साथ वृंदावन के प्रमुख मंदिरों का प्रसाद भेजा गया है। कार्ड पर श्रीनाथजी की सुंदर प्रतिमा छपी है, जो इसे और आकर्षक बनाती है।
7 अगस्त 1997 को वृंदावन में जन्मे इंद्रेश उपाध्याय वे कृष्ण चंद्र शास्त्री महाराज के पुत्र और भक्तिपथ आंदोलन के संस्थापक हैं।
पढ़ें ये खबरें
- कुदरत पर जहर का वार… लखीमपुर में एक साथ 25 गिद्धों की मौत, जांच के लिए विसरा भेजा
- कुएं के भीतर बोरी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी: चेहरा कुचला और पत्थरों से बांधकर फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस
- दोस्ती के नाम पर दरिंदगी: शैंपू-तेल देने के बहाने होटल बुलाकर युवक के साथ कुकर्म, Video बनाकर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल
- KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के मुंह से छिनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दी शिकस्त, मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद 54 रन की मैच-विनिंग पारी
- सीएम योगी के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, आपदा प्रभावित जनपदों का जाना हाल, प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
