Rajasthan News: कोटा का नया औद्योगिक क्षेत्र अब शंभूपुरा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके लिए रीको ने पिछले दिनों केडीए से जमीन मांगी थी। केडीए ने शंभूपुरा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास ही बन रही एयरोसिटी के सैकंड फेज में पीली की खान व रामपुरिया गांव की 659 बीघा जमीन रीको को दिखाई थी, जो उन्हें पसंद आ गई।

राज्य सरकार से इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिलते ही रीको ने शुक्रवार को 428 करोड़ रुपए का चेक केडीए को जमा करवा दिया। अब इस जमीन का आवंटन रीको उद्योगों को करेगा।
वर्तमान में रीको को जमीन की और केडीए को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इस सौदे से दोनों की जरुरतें पूरी हो गई। केडीए कसार व मंडाना क्षेत्र में रीको को और भी जमीन देगा, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
केडीए सचिव मुकेश चौधरी के अनुसार एयरोसिटी को दो फेज में तैयार किया जा रहा है। नए बन रहे एयरपोर्ट से सटी जमीन पर एयरोसिटी फर्स्ट होगी, जिसे केडीए द्वारा विकसित किया जाएगा। इसमें कॉर्पोरेट ऑफिस, मॉल, मार्केट, सरकारी ऑफिस, कालोनियां आदि विकसित की जाएगी। रीको के पास कई उद्योगों के लिए प्रस्ताव है, जिसके लिए जमीन की जरुरत थी। रानपुर सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्र फुल होने के बाद अब इस क्षेत्र में उद्योग, रिसॉर्ट के लिए जमीन दी जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- सोनीपत बस स्टैंड पर गरजा प्रशासन का पीला पंजा: पुलिस और नगर निगम ने हटाया भारी अतिक्रमण, मचा हड़कंप
- CG Accident News : टक्कर के बाद धूं-धूंकर जली दो बाइक, इधर स्कूल बस और कार के बीच हुई भीड़ंत, अलग-अलग हादसों में 1 की मौत, पांच घायल
- NSUI में संगठनात्मक चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होगी चुनाव प्रक्रिया
- मिशन 2027 की तैयारी, बाजपुर विधानसभा पहुंचे यशपाल आर्य, आमजन से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
- नकटी प्रकरण पर पीसी: मंत्री केदार कश्यप का गंभीर आरोप, कहा- लोगों को भड़काने का घिनौना कृत्य कर रही कांग्रेस
