Rajasthan News: कोटा का नया औद्योगिक क्षेत्र अब शंभूपुरा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके लिए रीको ने पिछले दिनों केडीए से जमीन मांगी थी। केडीए ने शंभूपुरा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास ही बन रही एयरोसिटी के सैकंड फेज में पीली की खान व रामपुरिया गांव की 659 बीघा जमीन रीको को दिखाई थी, जो उन्हें पसंद आ गई।

राज्य सरकार से इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिलते ही रीको ने शुक्रवार को 428 करोड़ रुपए का चेक केडीए को जमा करवा दिया। अब इस जमीन का आवंटन रीको उद्योगों को करेगा।
वर्तमान में रीको को जमीन की और केडीए को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इस सौदे से दोनों की जरुरतें पूरी हो गई। केडीए कसार व मंडाना क्षेत्र में रीको को और भी जमीन देगा, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
केडीए सचिव मुकेश चौधरी के अनुसार एयरोसिटी को दो फेज में तैयार किया जा रहा है। नए बन रहे एयरपोर्ट से सटी जमीन पर एयरोसिटी फर्स्ट होगी, जिसे केडीए द्वारा विकसित किया जाएगा। इसमें कॉर्पोरेट ऑफिस, मॉल, मार्केट, सरकारी ऑफिस, कालोनियां आदि विकसित की जाएगी। रीको के पास कई उद्योगों के लिए प्रस्ताव है, जिसके लिए जमीन की जरुरत थी। रानपुर सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्र फुल होने के बाद अब इस क्षेत्र में उद्योग, रिसॉर्ट के लिए जमीन दी जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या का मामला: भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल की सजा; न्यूयॉर्क कोर्ट में गुनाह कबूला
- किशनगंज में अग्नि तांडव, कोचाधामन में तीन घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान, प्रशासन ने शुरू की जांच
- MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज बुरहानपुर-खंडवा दौरा: 696 करोड़ की सौगात, लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त करेंगे जारी, भोपाल में वैलेंटाइन डे पर हिंदूवादी संगठनों का पहरा, केरल के नगरीय विकास के लिए MP बनेगा मॉडल
- Bilaspur News Update : PM आवास में नंबर वन जिला बना बिलासपुर… सरकारी नौकरी के नाम पर युवतियों से ठगी… 9 लाख लेकर फरार होने वाले मुंशी पर FIR… जिंदल समेत पांच फैक्ट्रियों पर जुर्माना
- दिल्ली एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला, लश्कर आतंकी की मदद करने वालों को 15 साल की सजा और 200 करोड़ रुपए का जुर्माना भी

