Rajasthan News: कोटा का नया औद्योगिक क्षेत्र अब शंभूपुरा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके लिए रीको ने पिछले दिनों केडीए से जमीन मांगी थी। केडीए ने शंभूपुरा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास ही बन रही एयरोसिटी के सैकंड फेज में पीली की खान व रामपुरिया गांव की 659 बीघा जमीन रीको को दिखाई थी, जो उन्हें पसंद आ गई।

राज्य सरकार से इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिलते ही रीको ने शुक्रवार को 428 करोड़ रुपए का चेक केडीए को जमा करवा दिया। अब इस जमीन का आवंटन रीको उद्योगों को करेगा।
वर्तमान में रीको को जमीन की और केडीए को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इस सौदे से दोनों की जरुरतें पूरी हो गई। केडीए कसार व मंडाना क्षेत्र में रीको को और भी जमीन देगा, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
केडीए सचिव मुकेश चौधरी के अनुसार एयरोसिटी को दो फेज में तैयार किया जा रहा है। नए बन रहे एयरपोर्ट से सटी जमीन पर एयरोसिटी फर्स्ट होगी, जिसे केडीए द्वारा विकसित किया जाएगा। इसमें कॉर्पोरेट ऑफिस, मॉल, मार्केट, सरकारी ऑफिस, कालोनियां आदि विकसित की जाएगी। रीको के पास कई उद्योगों के लिए प्रस्ताव है, जिसके लिए जमीन की जरुरत थी। रानपुर सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्र फुल होने के बाद अब इस क्षेत्र में उद्योग, रिसॉर्ट के लिए जमीन दी जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात: CM ने साझा किया अपना अनुभव, कहा-ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका
- एकजुट होने का समय आ गया… योगी सरकार की 40 दिन की मियाद पूरी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लखनऊ में किया प्रवेश, गोरक्षा के लिए कल होगा धर्मयुद्ध का शंखनाद
- रेत उत्खनन विवाद में फायरिंग : कुर्की की कार्रवाई के डर से फरार आरोपी ABVP नेता ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल
- मोदी सरकार की MP को सौगात: केंद्रीय कैबिनेट ने 3,839 करोड़ के फोर लेन को दी मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार
- भागलपुर में किसान हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, जमीन विवाद में मारी थी गोली, 4 गिरफ्तार
