Rajasthan News: राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाखासर थाना क्षेत्र के हाथला गांव में रविवार देर रात एक देवर और उसकी भाभी ने कथित तौर पर पेड़ से लटककर सामूहिक आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, हाथला गांव निवासी नवलाराम (20) और उसकी भाभी समझू (25) पत्नी हरिराम, रविवार देर रात अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह जब ग्रामीण मवेशी चराने निकले, तो गांव के पास एक बबूल के पेड़ पर दोनों के शव लटके हुए देख उनके होश उड़ गए।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही बाखासर थानाधिकारी राजूराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
5 साल पहले हुई थी महिला की शादी
जानकारी के अनुसार, मृतका समझू की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी, जबकि उसका देवर नवलाराम खेती-बाड़ी का काम करता था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बाड़मेर के सीमावर्ती इलाके में हुई इस दुखद घटना के बाद से गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- चीखता रहा मासूम, फिर भी… बच्चे की पिटाई देख हो जाएंगे विचलित
- Amit Shah Live : नक्सलवाद के खात्मे पर लोकसभा में चर्चा, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- नक्सल मुक्त हुआ छत्तीसगढ़ …
- भूषण गगरानी के बाद मुंबई BMC का अगला आयुक्त कौन? देश की सबसे अमीर महानगरपालिका पर टिकी सबकी नजरें
- नशा मुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक के साथ बर्बरता! लत छुड़ाने के नाम पर दिए गहरे जख्म, संचालिका के बेटे पर FIR दर्ज
- CG Promotion News : पुलिस विभाग में 16 अधिकारियों का DSP पद पर प्रमोशन, देखें सूची…
