Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को जोधपुर पहुंचे और सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। शिक्षकों के ट्रांसफर पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गुरुजन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें और जहां भी कार्य दिया गया है, उसे पूरी निष्ठा से करें।

दिलावर ने बताया कि ट्रांसफर नीति में शिक्षकों की परफॉर्मेंस को आधार बनाया जाएगा। जिनका काम अच्छा है, उन्हें राहत दी जाएगी, जबकि कमजोर प्रदर्शन वालों को आने वाले समय में कोई छूट नहीं मिलेगी।
लगातार परीक्षा ड्यूटी से नाराज शिक्षकों के विरोध पर उन्होंने कहा कि क्या भर्ती परीक्षाएं बंद कर दी जाएं? गौरतलब है कि चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में तीन दिन लगातार ड्यूटी लगाने के खिलाफ शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया था। उनका आरोप है कि दूर-दराज केंद्रों पर बिना आराम दिए ड्यूटी लगाई जा रही है और भत्ते का भी समाधान नहीं हुआ है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान दिलावर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने कम समय में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनका 500 साल से इंतजार था जैसे राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक पर कानून।
दिलावर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने देश को बर्बाद किया, आतंकवादियों को खुला छोड़ा और मुस्लिम महिलाओं पर तीन तलाक के जरिए अत्याचार करवाए। वहीं, भीलवाड़ा गरबा समिति द्वारा आधार कार्ड अनिवार्य करने के फैसले को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि जैसे खेलों के नियम होते हैं, वैसे ही कार्यक्रमों में भी होने चाहिए।
पढ़ें ये खबरें
- MP के खरगोन में आयोजित मुशायरे में बवाल: हिंदू कवि अपूर्व विक्रम शाह पर फेंका अंडा, मुस्लिम समाज के दो पक्ष भिड़े; VIDEO वायरल
- छत्तीसगढ़ : बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल से लागू होंगी नई गाइडलाइन दरें
- चुनावी हार के बाद फिर मैदान में पीके, मुजफ्फरपुर में तेजस्वी पर बरसे प्रशांत किशोर, बोले- शेर कह रहा है कि सबको शाकाहारी बनना होगा
- ‘किसान भारत की नींव, एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा..’, राहुल गांधी बोले- FIR हो या प्रस्ताव लाएं
- पूर्व MLC विंध्यवासिनी कुमार का निधन, सीएम योगी ने जताया गहरा शोक, केशव मौर्य ने भी दी श्रद्धांजलि

