Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में इंतज़ारशास्त्र के जवाब में अब पलटवार शास्त्र शुरू हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सरकार को दी गई नसीहतों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। राठौड़ ने न केवल गहलोत के पुत्र मोह पर सवाल उठाए, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य और उम्र को लेकर भी ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे प्रदेश का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

खुद गुड़ खाएं, दूसरों को परहेज बताएं
मदन राठौड़ ने गहलोत की उस सलाह पर चुटकी ली जिसमें उन्होंने बेटों को सरकार से दूर रखने की बात कही थी। राठौड़ ने दो टूक कहा, अशोक गहलोत खुद तो पूरे समय वैभव गहलोत के लिए पुत्र मोह में फंसे रहे और अब दूसरों को ज्ञान बांट रहे हैं। यह तो वही बात हुई कि खुद गुड़ खाएं और दूसरों को गुड़ छोड़ने की सलाह दें। नसीहत उसी की शोभा देती है जिसका खुद का आचरण वैसा हो।
उम्र और संजीदगी पर उठाए सवाल
गौरतलब है कि राठौड़ यहीं नहीं रुके, उन्होंने गहलोत की उम्र को लेकर भी तंज कसा। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा जैसे-जैसे अशोक गहलोत की उम्र बढ़ रही है, उनकी संजीदगी कम होती जा रही है। वे तीन बार मुख्यमंत्री रहे, एक बड़े नेता हैं, लेकिन अब कई बार बातें भूलने लगे हैं। उनके बयानों में अब वो गंभीरता नहीं दिखती जो पहले हुआ करती थी।
पाकिस्तान और देशभक्ति वाला एंगल
दरअसल, विवाद की एक बड़ी वजह ईरान-इजरायल युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान भी है। गहलोत ने जयशंकर की दलाली वाली टिप्पणी पर सवाल उठाए थे, जिस पर राठौड़ ने उन्हें घेरते हुए पूछा, क्या गहलोत पाकिस्तान के हितैषी बन रहे हैं? विदेश मंत्री ने सही कहा कि हम पाकिस्तान जैसी दलाली नहीं करते, इसमें गलत क्या है? गहलोत के बयानों में देशभक्ति दिखनी चाहिए, उन्हें शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।
बता दें कि जयपुर के सियासी गलियारों में इस बयानबाजी के बाद चर्चा तेज है कि क्या बीजेपी अब गहलोत के व्यक्तिगत फैसलों और परिवार को निशाना बनाकर उन्हें बैकफुट पर धकेलने की रणनीति अपना रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस कैंप में इस बयान को लेकर काफी नाराजगी है और जल्द ही जवाबी हमला हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime News : सट्टा लिखने के दौरान दो पक्ष में मारपीट, काउंटर FIR के बाद घायल युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश
- CM साय की हाईलेवल मीटिंग : पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबजारी की शिकायत के लिए टॉल फ्री नंबर जारी
- Rajasthan News: बारां के लहसुन को मिलेगा GI टैग, हाड़ौती की सफेद चांदी बनेगी ग्लोबल ब्रांड, किसानों की चमकेगी किस्मत
- यज्ञ के लिए विभाग से वसूली? अयोध्या में यज्ञशाला में लगी आग को लेकर अखिलेश ने पूछा- व्यवस्था के पीछे जो आर्थिक और मानवीय स्रोत लगे थे, उनके पीछे कौन था
- राजधानी में फायरिंगः पति पत्नी ने दो राउंड किए फायर, इलाके में दहशत, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
