Rajasthan News: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को डीग में बड़ी कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी (SDM) देवी सिंह और उनके रीडर मुकेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था, जिसमें आदेश पारित कराने के एवज में दोनों अधिकारियों ने मोटी रकम की मांग की थी।

1.5 लाख रुपये की मांग
एसीबी मुख्यालय को मिली शिकायत के अनुसार, एसडीएम और उनके रीडर ने परिवादी से जमीन के रिसीवर आदेश करवाने के लिए 1,50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी धौलपुर इकाई ने कार्रवाई की तैयारी की।
80 हजार रुपये लेते पकड़ा गया रीडर
गोपनीय सत्यापन में यह साफ हो गया कि रीडर मुकेश कुमार ने एसडीएम के लिए रिश्वत की रकम तय की थी। बातचीत के बाद सौदा घटाकर 80,000 रुपये पर पक्का हुआ। शुक्रवार को जैसे ही परिवादी ने तय रकम मुकेश कुमार को दी, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से पूरी रकम बरामद कर ली गई।
SDM भी गिरफ्त में
ACB की टीम ने रीडर के साथ-साथ एसडीएम देवी सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।
पढ़े ये खबरें
- 32 जिले, 140 विधानसभा सीट… नोएडा में 2027 के लिए शंखनाद करेंगे अखिलेश, बड़ी रैली का आयोजन, इन विधानसभाओं पर है फोकस
- मुख्यमंत्री साय ने स्पोर्ट्स क्लाईबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा एडवांस ट्रेनिंग
- 1 अप्रैल से फिर शुरू होंगे सुभद्रा योजना के रजिस्ट्रेशन, महिलाओं को मिलेंगे ₹10,000 सालाना
- विकास के नाम पर विनाश : सड़क ठेकेदार पर बिना अनुमति पेड़ों की कटाई का आरोप, DFO ने गठित की जांच टीम
- सोशल मीडिया वाला प्यार, मंदिर में इकरार, जमुई में इंस्टाग्राम रील पार्टनर बने रियल लाइफ कपल
