Rajasthan News: सिरोही जिले में कार के हाइवे से नाले में गिरने के कारण उसमें सवार मां- बेटी सहित 5 लोगों की मौत हो गई. एक महिला गंभीर रूप से घायल है. हादसा ब्यावर- पिंडवाड़ा हाइवे (एनएच-62) पर सुबह करीब 7.15 बजे टायर फटने के कारण हुआ.

कार सवार दाहोद (गुजरात) से फलोदी (राजस्थान) आ रहे थे. डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर पिंडवाड़ा एनएच-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास कार का टायर फट गया. स्विफ्ट कार डिवाइडर को तोड़ती हुई हाइवे से नीचे नाले में गिर गई. कोतवाली सीआई कैलाश दान बारहट ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया. घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर सिरोही हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया. महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जोधपुर ले गए.
हादसे की सूचना पर सिरोही कलेक्टर अल्पा चौधरी, एसपी अनिल कुमार और डीएसपी मुकेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे. हादसे में इनकी हुई मौत प्रताप (53) पुत्र कांती लाल भाटी, रामूराम (50) पुत्र प्रेमाराम भाटी, उषा (50) पत्नी प्रताप भाटी, पुष्पा (25) पत्नी जगदीश भाटी और आशु (11 महीने) पुत्र जगदीश भाटी की मौत हो गई. वहीं, शारदा (48) पत्नी रामूराम भाटी घायल हो गई. परिवार गुजरात का रहने वाला था. आशु, पुष्पा की बेटी थी. इस हादसे में दोनों की जान चली गई है.
सभी मूल रूप से खारा, फलोदी (राजस्थान) के रहने वाले थे. पिछले 40 साल से यह परिवार गुजरात के दाहोद, लीमखेड़ा (रामदेव मंदिर के पास) में रह रहा था. दीपावली मनाने फलोदी आ रहे थे. हादसे का शिकार परिवार का गाड़ियों की मरम्मत का काम है.
पढ़ें ये खबरें भी
- आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा समेत महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश
- MP Road Accident: गुना में ऑटो पलटने से महिला मजदूर की गई जान, बैतूल में खाई में गिरी कार… युवती की मौत
- CG News : नोवा स्पंज आयरन प्लांट में हादसा, खौलता लोहा गिरने से चार कर्मचारी झुलसे, बिना सुरक्षा जैकेट काम कराने का आरोप
- कातिल साला: बेटे की शादी के लिए जीजा-बहन से मांगे पैसे, मना करने पर गला रेतकर दी दर्दनाक मौत
- Sex Racket का भंडाफोड़ : किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस हिरासत में आठ महिलाएं, रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक

