Rajasthan News: जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के अधीक्षण अभियंता अविनाश शर्मा के कई ठिकानों और जेडीए कार्यालय पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने अपनी कुल आय से 253% अधिक, यानी करीब 6.25 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

50 से अधिक संपत्तियां, कई कॉलोनियों में निवेश
ACB ने अपने बयान में बताया कि अविनाश शर्मा ने जयपुर के प्रमुख इलाकों गोपालपुरा मोड़, मानसरोवर, सांगानेर, पृथ्वीराज नगर, जगतपुरा, प्रतापनगर और रिंग रोड के आसपास 25 से अधिक कॉलोनियों में 50 से ज्यादा संपत्तियां खरीदी हैं या निर्माण कार्यों में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।
भ्रष्टाचार के जरिए संपत्ति बनाई
बताया जा रहा है कि जेडीए में रहते हुए उन्होंने गृह निर्माण समितियों और बिल्डर्स को फायदा पहुंचाकर कीमती भूखंड कम दरों पर हासिल किए। एसीबी की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है।
बेटियों की पढ़ाई पर लाखों खर्च
जांच में पता चला कि आरोपी और उसके परिवार के 7 बैंक खातों में करीब 30 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा, उन्होंने बेटियों की स्कूली शिक्षा, कोचिंग और उच्च शिक्षा पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए, जिसमें मणिपाल यूनिवर्सिटी और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का खर्च शामिल है। इसके अलावा, अभियंता ने म्यूचुअल फंड में करीब 90 लाख रुपये का निवेश किया है।
लग्जरी गाड़ियों का भी शौक
ACB की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी के पास दुपहिया और चौपहिया वाहनों की बड़ी संख्या है, जिनकी खरीद और संचालन में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- 16 March History : बाबर ने राणा सांगा को हराया… सचिन तेंदुलकर का 100वां शतक… मिस्र में 4400 साल पुरानी ममी मिली… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- National Morning News Brief: बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान; बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या का दावा निकला फर्जी; CBSE ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नियम सख्त किए; ईरान ने अमेरिका-इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई
- 16 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- MP Morning News: कृषि वर्ष पर महामंथन, सीएम डॉ मोहन होंगे शामिल, दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक, कलेक्टर के आदेश की अनदेखी को लेकर Congress सौंपेगी ज्ञापन, सिंधिया ने गुना को दी सौगात, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज
- यूपी वालों जरा संभलकर! गर्मी के बीच 40 जिलों में बरसेंगे मेघ, ओले और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी, जानिए कहां-कहां होगी बारिश
