Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 222 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से 13 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि तीन अधिकारियों के पहले किए गए तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को तुरंत नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
मतदाता पुनरीक्षण से जुड़ा फेरबदल
सूत्रों के मुताबिक, आगामी माह से राज्य में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) शुरू होने जा रहा है। इसी को देखते हुए 51 उपखंड अधिकारी (SDM) और 20 अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) के तबादले किए गए हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा सके।
तीन माह पहले भी हुए थे तबादले
जुलाई में भी सरकार ने व्यापक स्तर पर तबादले किए थे। उस समय 91 आईपीएस, 133 आरएएस और 12 आईएएस अधिकारियों को बदला गया था। अब एक बार फिर प्रशासनिक ढांचे को दुरुस्त करने और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।












पढ़ें ये खबरें
- JABALPUR NEWS: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार… रसगुल्ले में मिले कॉकरोच… महिलाओं ने जमकर उड़ाया गुलाल
- पश्चिम बंगाल रवाना हुए सीएम धामी, BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’ में होंगे शामिल, जानिए उनका पूरा कार्यक्रम
- राज्यसभा सीट को लेकर जेडीयू में मंथन, जल्द फैसला लेंगे सीएम, क्या निशांत कुमार होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार?
- SA vs NZ T20 World Cup 2026 1st Semi Final: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, जानिए पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- मुजफ्फरपुर में होली और रमजान से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

