Rajasthan News: राजस्थान पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। एक ओर जहां प्रदेश को नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की तलाश है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक (DG) रैंक पर पदोन्नत कर दिया है। बता दें कि मौजूदा कार्यवाहक DGP डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा आज 30 जून 2025 को सेवा निवृत्त हो रहे हैं।

अशोक राठौड़ और मालीनी अग्रवाल को मिला DG रैंक
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर कार्यरत वरिष्ठ IPS अधिकारी अशोक कुमार राठौड़ और मालीनी अग्रवाल को DG के पद पर प्रमोट किया गया है। कार्मिक विभाग के अनुसार, दोनों को पे मैट्रिक्स के लेवल-16 में DG रैंक दी गई है, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।
हालांकि, फिलहाल दोनों अधिकारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे, जब तक कि नए आदेश जारी नहीं होते। इस प्रमोशन के साथ राजस्थान पुलिस में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाएं और तेज हो गई हैं।
DGP मेहरड़ा को दी जाएगी भावभीनी विदाई
राजस्थान पुलिस के कार्यवाहक प्रमुख और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा कल 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। इस अवसर पर ACB मुख्यालय, जयपुर में सुबह 11:15 बजे एक विदाई समारोह और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया जाएगा।
डॉ. मेहरड़ा को उनके सख्त प्रशासनिक फैसलों और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में ACB ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में कार्रवाई की और पुलिस प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में अहम पहल की।
पढ़ें ये खबरें
- राज्यसभा चुनाव: BJP से लक्ष्मी वर्मा कल दाखिल करेंगी नामांकन, कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा बाकी
- बिहटा के कन्हौली बाजार में 16 लाख के 72 स्मार्टफोन चोरी, CCTV में कैद वारदात
- MP TOP NEWS TODAY: CM डॉ. मोहन समेत माननीयों ने खेली होली, महाकाल मंदिर के पास होटल में नॉनवेज! नदी में डूबने से 3 की मौत, मंच टूटने से भरभराकर गिरे भाजपा जिला अध्यक्ष, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- चंदौली में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की टक्कर, पांच युवक घायल
- मातम में बदली होली की खुशियां: नदी में नहाने के दौरान डूबने से 3 की मौत, परिवार में शोक की लहर
