Rajasthan News: राजस्थान की साइबर पुलिस ने एक डेढ़ साल से फरार शातिर अपराधी को पकड़ा है, जिसने खुद को फर्जी IPS अधिकारी बताकर शादी की और लाखों की ठगी की। आरोपी अक्षत राज कोठारी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

फर्जी वर्दी में 19 लाख की ठगी
अक्षत राज कोठारी सोशल मीडिया पर खुद को IPS अफसर दिखाकर एक महिला के प्रेम जाल में फंसाया और उससे शादी की। शादी के बाद उसने धोखे से महिला के नाम पर बैंक से 19 लाख रुपये का लोन पास कराया और फिर फरार हो गया। तब से वह पुलिस की नजर में था।
इंदौर में बदलता रहा ठिकाना
साल 2024 से फरार कोठारी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना और पहचान बदल रहा था। राजस्थान पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
कैसे पकड़ा गया?
साइबर थाना के CI हरिओम को विशेष तकनीकी इनपुट मिला। टीम ने आरोपी की डिजिटल पहचान का पता लगाकर इंदौर में उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल समुंदर, महेंद्र सिंह और किशन लाल की टीम शामिल रही। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने IPS बनकर और कितनी महिलाओं या लोगों को ठगा। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा, ताकि इस हाईटेक फ्रॉड के और राज सामने आ सकें।
पढ़ें ये खबरें
- खल्लारी रोपवे हादसा : एक और घायल की इलाज के दौरान मौत, पत्नी और बेटी की हालत गंभीर
- भाजपा नेता और पुलिस टीम पर पथराव: बैतूल में आदिवासियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें क्या है पूरा मामला
- लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
- सामाजिक पेच में फंसे किसान : सोनकर समाज के बाउंड्रीवाल के बाद कंडरा समाज के कब्जे ने किसानों का रास्ता रोका, शिकायत पर अफसर नहीं ले रहे सुध
- नाजायज संबंध बना काल! नहर में मिले शव की गुत्थी सुलझी, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
