Rajasthan News: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं की जांच छात्रों से करवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि पिछले सप्ताह एक वीडियो सामने आया था, जिसमें विश्वविद्यालय की परीक्षा कॉपियां जांचते हुए कुछ युवक-युवती नजर आए थे। वीडियो वायरल होते ही विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा मच गया।

मामले को लेकर छात्र संगठनों एबीवीपी और एनएसयूआई ने कड़ा विरोध जताया। दोनों संगठनों का कहना है कि इस तरह की अनियमितता मेहनती और योग्य छात्रों के भविष्य के साथ सीधा अन्याय हैं। विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू की।
शिक्षक और छात्रों की हुई पहचान
जांच के दौरान नागौर के एक शिक्षक की पहचान की गई है, जिन पर कॉपियां छात्रों से जांचवाने का आरोप है। इसी के साथ ही वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे एक युवक और एक युवती की भी शिनाख्त कर ली गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। परीक्षा नियंत्रक सुनील कुमार टेलर ने कहा कि यह कृत्य विश्वविद्यालय के परीक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
जानें क्या है मामला
वायरल वीडियो में बीए प्रथम वर्ष, सेमेस्टर-2 के हिस्ट्री ऑफ इंडिया विषय की उत्तरपुस्तिकाएं साफ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में परीक्षा की तारीख, विषय का नाम और विश्वविद्यालय का लोगो भी नजर आता है। बताया जा रहा है कि उत्तर वही हैं, जो 12 नवंबर को हुई परीक्षा में पूछे गए थे। वीडियो में युवक और युवती कॉपियां जांचते हुए जवाब पढ़ रहे थे और परीक्षार्थियों के उत्तरों पर मजाक करते भी दिखाई दिये थे।
पढ़ें ये खबरें
- सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब : स्कूटी में गांजा बिक्री करते पुलिस ने दबोचा, 5.98 लाख कैश के साथ 15 लाख की संपत्ति जब्त
- महाकाल मंदिर में फर्जी IAS की कोशिश नाकाम: सिविल एविएशन में संयुक्त सचिव बताकर की सर्किट हाउस बुकिंग, भस्म आरती से पहले खुली पोल
- मुसीबत का सफरः यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाइवे पर पलटी, 20 लोगों का जो हाल हुआ…
- MI vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु ने मुंबई को उसके घर में दी शिकस्त, 18 रन से जीता मुकाबला, सुयश शर्मा ने झटके 2 विकेट
- आशिक ने मचाया मौत का तांडव: पहले गर्लफ्रेंड का रेता गला, फिर मौत को लगाया गले
