Rajasthan News: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शनिवार देर शाम को उम्मेद अस्पताल का दौरा किया । उन्होंने आईसीयू में 14 दिनों से भर्ती पीड़ित बच्ची से मुलाकात की और चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

पीड़ित बच्ची का का हो बेहतर इलाज
चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री उम्मेद अस्पताल के आईसीयू में 14 दिन से भर्ती पीड़ित बालिका से मिले। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अफजल हकीम, डॉ सुनील कोठारी, डॉ रिजवाना शाही व डॉ नीलम मीना से उसके अब तक के इलाज व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पीड़ित बालिका का बेहतरीन इलाज किया जाए और उसके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए। उसने पीड़ित बालिका के साथ रह रहे उसके सात वर्षीय भाई से भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के अब तक के इलाज के बारे में संतोष प्रकट किया।
अस्पताल में अच्छा कैफेटेरिया शुरू किया जाए
चिकित्सा मंत्री ने सुपरिटेंडेंट डॉक्टर अफजल हकीम को निर्देश दिए की उम्मेद अस्पताल में एक अच्छा कैफेटेरिया मरीजों के परिजनों एवं अस्पताल कर्मियों के लिए शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि कैफेटेरिया में अच्छी क्वालिटी का सस्ती दर पर खाना व अन्य वस्तुएं उपलब्ध हो। अच्छी साफ सफाई वाला हो।
अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली
चिकित्सा मंत्री ने अस्पताल अधीक्षक से उम्मेद अस्पताल परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल परिसर में पीजी इंस्टीट्यूट व पीजी हॉस्टल का निर्माण कार्य चल रहा है जो अंतिम चरणों में है। आगामी लगभग डेढ़ माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। आरएसआरडीसी द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरे भी
- ईरान-इजराइल और अमेरिका तनाव के बीच उज्जैन से शांति की पहल: बड़ा गणेश मंदिर में विशेष पाठ शुरू, रोज हो रहा एक घंटे मंत्रोच्चार
- आतंकी नेटवर्क तैयार करने की साजिश का ATS ने किया भंडाफोड़; टेलीग्राम ग्रुप के जरिए सैकड़ों युवा जुड़ चुके, कनेक्शन दुबई से जुड़ा
- दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश; आंधी-तूफान और झमाझम बरसात का अलर्ट
- CG Morning News : CM साय का दिल्ली दौरा… कांग्रेस करेगी CSEB कार्यालय का घेराव… नगरीय निकाय व पंचायत उपचुनाव की तैयारियां शुरू… ट्रिपल आईटी में 553 छात्रों को मिलेगी डिग्री… कृषि मंत्री संभागवार करेंगे विभागीय समीक्षा…
- गुंडे बदमाश सुधर जाएं, नहीं तो..! पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंगई करने वाले 9 लोगों को किया गिरफ्तार, खाकी ने दी सख्त हिदायत
