Rajasthan News: जन्माष्टमी के उत्सव के बीच राजधानी का राधा-गोपीनाथ जी मंदिर इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की एक अनोखी प्रतिमा स्थापित है, जिसकी खासियत है इसके हाथ में बंधी घड़ी। यह घड़ी किसी सामान्य बैटरी या चाबी से नहीं, बल्कि भगवान की नाड़ी के स्पंदन से चलती है। यह आस्था और परंपरा का संगम आज भी भक्तों को आश्चर्यचकित रहा है।

श्रीकृष्ण के पड़पोते वज्रनाभ ने बनाई प्रतिमा
गणगौरी बाजार के पास पुरानी बस्ती स्थित इस मंदिर के महंत सिद्धार्थ गोस्वामी बताते हैं कि यह प्रतिमा भगवान श्रीकृष्ण के पड़पोते वज्रनाभ ने बनाई थी। शास्त्रों के अनुसार, यह वही शिलाखंड है जिस पर कंस ने श्रीकृष्ण के भाई-बहनों को मारा था। इसी शिला से तीन प्रतिमाएं तैयार हुईं जयपुर के गोविंद देव जी, करौली के मदन मोहन जी और जयपुर की यह गोपीनाथ जी प्रतिमा।
वज्रनाभ ने अपनी दादी के कहने पर प्रतिमा को गढ़ा था और इसमें श्रीकृष्ण का वक्षस्थल और कमर उनके असली स्वरूप के समान बताए जाते हैं।
अंग्रेज अधिकारी ने दी थी चुनौती
महंत के अनुसार, आज़ादी से पहले एक अंग्रेज अधिकारी ने मंदिर में आकर कहा कि अगर प्रतिमा सचमुच जीवंत है, तो भगवान की नाड़ी की धड़कन से घड़ी चलनी चाहिए। जब ठाकुर जी को घड़ी पहनाई गई तो घड़ी चल पड़ी। तब से यह परंपरा आज तक कायम है और श्रद्धालुओं के लिए यह चमत्कार आस्था का प्रतीक बन गया है।
पढ़ें ये खबरें
- महावीर जयंती को लेकर बड़ा फैसला: सरकार ने कलेक्टर को दिया अवकाश बदलने का अधिकार, राजधानी में 31 की जगह 30 मार्च को छुट्टी घोषित
- नारियल खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल, हमेशा मिलेगा ज़्यादा पानी और मलाई वाला नारियल…
- ये हिंदुओं का देश है, यहां के सभी नेता को…गौरक्षा की बात करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान, संतों पर भी उठाए सवाल
- T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले 10 बल्लेबाज, विराट कोहली ने लिस्ट में मचाई खलबली, पाकिस्तानी दिग्गज को पछाड़ा
- घर में छात्रा को अकेली देख पहुंच गया सीनियर स्टूडेंट, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार
