Rajasthan News: ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी भीषण जंग का खौफनाक असर अब राजस्थान के परिवारों पर दिखने लगा है। कोटा के 3 छात्र अबू धाबी में फंस गए हैं, जिन्होंने वहां आसमान में मिसाइलें गिरने और धमाकों की सूचना दी है, जिसके बाद उनके परिजनों ने भारत सरकार से तत्काल सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।

आसमान में मिसाइलें और बंद होती हवाई सेवाएं
कोटा निवासी राजकुमार जैन के बेटे सिद्धार्थ जैन सहित 3 छात्र इस वक्त अबू धाबी में फंसे हुए हैं। सिद्धार्थ के पिता के अनुसार, उनके बेटे ने बताया कि वहां लगातार आसमान में मिसाइलें नजर आ रही हैं और धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। सिद्धार्थ वहां सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और महज 20 दिन पहले ही कोटा से लौटा था। उनके साथ सीकर और दिल्ली के 4 अन्य छात्र भी संकट में हैं।
इतना ही नहीं, कोटा की तान्या शर्मा भी कनाडा से लौटते वक्त अबू धाबी एयरपोर्ट पर कनेक्टिंग फ्लाइट रद्द होने के कारण फंस गई हैं। तान्या का परिवार कोटा के भीमगंज मंडी क्षेत्र में रहता है और वर्तमान में काफी डरा हुआ है।
स्पीकर ओम बिरला से मदद की गुहार
संकट की इस घड़ी में छात्रों के परिजनों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से संपर्क साधा है। परिजनों ने छात्रों की पूरी डिटेल केंद्र सरकार और स्पीकर कार्यालय को भेज दी है। ओम बिरला ने आश्वासन दिया है कि वे लगातार बच्चों के संपर्क में हैं और जैसे ही सुरक्षित हवाई रास्ता या कोई अन्य इंतजाम होगा, उन्हें तत्काल भारत वापस लाया जाएगा। फिलहाल छात्रों के लिए राशन और दवाइयों जैसी जरूरी चीजों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
