Rajasthan News: तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी ने अलवर जिले में बढ़ रही गोकशी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार से कड़ा कानून बनाने की मांग की है। गुरुवार को राजगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गोकशी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए, जिसमें पुलिस, प्रशासन, और कानून के बीच बेहतर समन्वय हो।

मजबूत कानून की जरूरत
विधायक बालकनाथ ने कहा कि जब तक कानून मजबूत नहीं होगा, तब तक पुलिस और प्रशासन इन घटनाओं पर ठोस कार्रवाई नहीं कर पाएंगे। उन्होंने थानागाजी क्षेत्र के भीकमपुरा गांव में पशु अवशेष मिलने की घटना पर सरकार को जल्द से जल्द कदम उठाने का सुझाव दिया।
सख्त संदेश की जरूरत
बालकनाथ का मानना है कि गोकशी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून के जरिए अपराधियों को कड़ा संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाएं हमारे क्षेत्र में नहीं होनी चाहिए, और इसके लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने होंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पहले से काम कर रही है, लेकिन अब और कठोर कानून की आवश्यकता है ताकि इस समस्या को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
एसपी से करेंगे बात
विधायक बालकनाथ ने जानकारी दी कि भीकमपुरा में पशु अवशेष मिलने की घटना पर वह अलवर के एसपी से बात करेंगे और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- माओवाद पर सियासत: एक्स CM भूपेश ने पोस्ट शेयर कर लिखा और सबूत चाहिए क्या? डॉ. रमन सिंह ने किया पलटवार, कहा- एक बार आईने में देखिए …
- मौत का LIVE VIDEO: काली नृत्य करते हुए युवक की बिगड़ी तबीयत, जवारा विसर्जन के दौरान साइलेंट अटैक से गई जान
- हाइवे पर मौत का सफरः पिकअप और स्लीपर बस के बीच जोरदार भिड़ंत, 2 की उखड़ी सांसें, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग
- रायपुर निगम की रिकॉर्ड वसूली : एक दिन में 8.17 करोड़ संपत्तिकर जमा, जोन 2 और 5 सबसे आगे
- IPL 2026 : पंजाब किग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली ने 72 रनों की खेली अहम पारी

