Rajasthan News: जयपुर के हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार उनके हथियारों के साथ शस्त्र पूजन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो गया है। वीडियो में आचार्य विभिन्न प्रकार के हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर हथियारों की वैधता को लेकर सवाल उठने लगे।

ईटीवी भारत से बात करते हुए विधायक बालमुकुंद आचार्य ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि उनके पास दिखाए गए सभी हथियार लाइसेंसी हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही एक पुरानी बंदूक राजा-महाराजाओं के समय की है, जबकि अन्य हथियार उनके स्टाफ के हैं। इसके अलावा, जो तलवारें और अन्य शस्त्र दिख रहे हैं, वे बिना धार के हैं और इन्हें सनातन परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन के लिए रखा गया है।
वायरल हुआ यह वीडियो 12 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जब दशहरे के अवसर पर बालमुकुंद आचार्य ने परंपरा का पालन करते हुए शस्त्र पूजा की थी। वीडियो में पिस्टल, तलवार, और अन्य आधुनिक हथियार भी देखे जा सकते हैं, जिसके बाद से ही उनकी वैधता को लेकर सवाल उठने लगे। कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह पूछ रहे हैं कि क्या ये हथियार लाइसेंसयुक्त हैं या नहीं।
यह पहली बार नहीं है जब बालमुकुंद आचार्य सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों और बिजली कनेक्शन के मामलों को लेकर आवाज उठाई थी। उन्होंने जयपुर शहर में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
पढ़ें ये खबरें भी
- दबंग ने CRPF जवान के मकान पर किया कब्जा, पत्नी को भी दी धमकी, न्याय की गुहार लेकर पहुंचा SP कार्यालय
- 2047 तक भारत को AI सुपरपावर बनाने का लक्ष्य.. PM मोदी बोले – तकनीक का मकसद सबका हित, सबकी खुशी ; इससे रोजगार खत्म नहीं पैदा होगा
- उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल, सीएम विष्णुदेव साय ने हितग्राहीमूलक सामग्रियों का किया वितरण
- Team India Super 8 Schedule: सेमीफाइनल की राह नहीं आसान, सुपर 8 में इन 3 टीमों से भिड़ेगा भारत, देख लीजिए पूरा शेड्यूल
- मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना से मुजफ्फरपुर के युवाओं को मिलेगी नई उड़ान, कौशल प्रशिक्षण और स्टाइपेंड के साथ रोजगार की तैयारी

