Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल में कई विधायकों ने स्थानीय मुद्दे उठाते हुए सरकार से कार्यवाही की मांग की। विधायक अशोक कोठारी ने सफाई कर्मियों की भर्ती का मामला उठाया।
उन्होंने भीलवाड़ा में रिक्त पड़े सफाईकर्मियों की भर्ती की मांग उठाई। किसानों को भूमि की खातेदारी प्रदान करने की मांग के लिए विधायक विनोद कुमार ने 295 के तहत सदन का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने पीलीबंगा सहित तीन स्थानों पर खातेदारी समस्या का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि किसानों का नाम 30-40 साल से जमाबंदी में नाम दर्ज है। राशि भी जमा कराई गई, लेकिन खातेदारी अधिकार नहीं दिए गए। विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने मकराना में अपराध घटनाओं का मामला उठाते हुए कहा कि मकराना के तत्कालीन सी आई सुरेश सोनी और कास्टेबल लतीफ खां की ओर से थाने में माफिया गिरी चल रही थी।
दलालों की पुलिस की मिली भगत होती थी। गैसावत ने संबंधित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग रखी। विधायक रफीक खान ने कहा कि जयपुर के प्रताप नगर में सेक्टर आठ में बुजुर्ग का शव कब्रिस्तान में दफनाने के मामले को लेकर बड़ा विवाद हो गया। तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यह कब्रिस्तान दशकों को पुराना है। कानून व्यवस्था की आड़ में प्रशासन में एक ही पक्ष की बात सुनी। इस मामले में तुरंत जांच की जाए ताकि भविष्य में इस तरह का मामले की पुनरावृति ना हो।
विधायक दीनदयाल बैरवा ने दौसा क्षेत्र में आवारा गायों और सांडों का मामला उठाया। शून्य काल में दीनदयाल बैरवा ने कहा कि उनके क्षेत्र में आवारा गायों और सांडों के कारण किसान परेशान हैं। ये खेत में घुसकर सारी फसल को चौपट कर देते हैं। इनको रोकने के लिए गौशाला खोली जाए और इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
पढ़ें ये खबरें
- CG Accident Breaking News : छट्ठी से लौट रही महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, हादसे में 2 की मौत, कई घायल
- मिशनरी अस्पताल घोटाला: जेल अधीक्षक पर पैसे लेकर आरोपी को स्पेशल सुविधा देने के आरोप, डांगी ने कहा- यह झूठ है
- गजराज बना ‘यमराज’: बकरी चरा रही वृद्ध महिला पर हाथी ने किया हमला, पहले दांतों से उठाया और फिर…
- Khallari Temple Ropeway Accident : रोपवे संचालक कंपनी और दो कर्मचारी पर FIR दर्ज, 8 घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी
- विदेशियों ने भागवत कथा का लिया आनंद, दुनिया के सबसे छोटे कथावाचक के भजनों पर जमकर झूमे, भारतीय संस्कृति की तारीफ की
