Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के जमवारामगढ़ इलाके में मिठाई खाने के बाद 12 से अधिक लोग अचानक बीमार हो गए। फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते रायसर थाना क्षेत्र के ढेखला गांव में हड़कंप मच गया है। सभी प्रभावितों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए पास के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य स्थिर, पुलिस जांच में जुटी
जानकारी मिलते ही ताला थाना के हेड कांस्टेबल सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है।
मिठाई के सैंपल भेजे गए जांच के लिए
पुलिस ने मिठाई के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है, लेकिन असली कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो चुका है।
फूड पॉइजनिंग क्या है?
फूड पॉइजनिंग, जिसे खाद्य जनित रोग भी कहा जाता है, दूषित भोजन या पेय पदार्थ के सेवन से होती है। इसमें बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी या जहरीले रसायनों के कारण व्यक्ति को उल्टी, दस्त, पेट दर्द या बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सावधानी बरतना और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करना इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime News : कथा वाचक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
- पत्नी ने ससुराल आने से मना किया तो टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों तक चला ड्रामा, फिर…
- उज्जैन में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’, प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर होगा वैश्विक मंथन, CM डॉ. मोहन होंगे शामिल
- CG News : हॉस्टल में मोबाइल को लेकर विवाद, 5 छात्राओं ने पिया फिनाइल
- गांजा बेचने पर मजबूर करती थी महिला, मना करने पर रची खूनी साजिश, बेटे के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत
