Rajasthan News: राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले मादक पदार्थ और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 2.183 किलो हेरोइन, 7 विदेशी पिस्तौल, 13 मैगजीन और 32 कारतूस बरामद किए हैं। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पहली कार्रवाई: संदिग्ध कार से हथियार और हेरोइन बरामद
जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के अनुसार, पहली कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस द्वारा की गई। गोपनीय सूचना के आधार पर एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिसमें सवार देवेंद्र भाम्भू, सुभाष उर्फ अंकित और सतनाम उर्फ गुरविंदर की तलाशी ली गई। उनके पास से चार विदेशी ग्लॉक पिस्तौल (6 मैगजीन सहित), एक जिगाना पिस्तौल (5 मैगजीन सहित), कुल 29 कारतूस, 330 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। हेरोइन पाकिस्तान से तस्करी कर पंजाब के रास्ते श्रीगंगानगर लाई गई थी।
दूसरी कार्रवाई: बाइक सवार दो युवक दबोचे गए
दूसरी कार्रवाई जवाहर नगर थाना पुलिस द्वारा की गई, जहां दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोका गया। सत्यनारायण और साहिल उर्फ चिक्कू के पास से दो विदेशी ग्लॉक पिस्तौल (2 मैगजीन सहित), तीन कारतूस, 1 किलो 853 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। यह खेप भी पाकिस्तान से विदेशी तस्करी नेटवर्क के जरिए लाई गई थी।
कुल बरामदगी
- हेरोइन: 2 किलो 183 ग्राम
- पिस्तौल: 7 (विदेशी)
- मैगजीन: 13
- कारतूस: 32
- कुल अनुमानित बाजार मूल्य: ₹12 करोड़
एसपी गौरव यादव के अनुसार दोनों मामलों में विस्तृत जांच जारी है और यह संभावना जताई जा रही है कि यह नेटवर्क और भी बड़े स्तर पर फैला हो सकता है। पुलिस तस्करों के संपर्क सूत्रों और सप्लाई चेन की पड़ताल में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Morning News : केंद्रीय गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का तीसरा दिन… बस्तर दौरे पर रहेंगे CM साय… बस्तर पंडुम 2026 का आज समापन… दिल्ली में आज कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लगेगी क्लास… पढ़ें और भी खबरें
- National Morning News Brief: सिंधु समझौता सस्पेंड मामले में मोदी सरकार का एक्शन शुरू, एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की ओर से पेश की गई सफाई, ब्राह्मण ही नहीं, कोई भी हिंदू बन सकता है संघ प्रमुख, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- योगी की पाती… सीएम ने बच्चों के नाम लिखा पत्र, मोबाइल की लत, चाइनीज मांझे को लेकर दी समझाइश, आगामी परीक्षाओं के लिए दिया सफलता का मंत्र
- नई नवेली बहू की पहली यात्रा में मौत से सामना: चलती CNG कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से ऐसे बचीं 6 जानें
- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार पटना दौरे पर आएंगे नितिन नबीन, सदन की कार्यवाही में हो सकते हैं शामिल

