Rajasthan News: बूंदी, हिण्डोली: राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के इटूंदा मोड़ पर मंगलवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे और एक 2 वर्षीय मासूम की जान चली गई. दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने इटूंदा मोड़ पर कट बनाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 15 वर्षीय कुंदन मीणा, उसकी मां 45 वर्षीय कृष्णा मीणा और 2 वर्षीय भांजा आरुष एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेच की बावड़ी से अपने गांव उमर लौट रहे थे. इसी दौरान जयपुर से कोटा की ओर तेज गति से जा रही एक कार ने इटूंदा मोड़ के पास उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक दूर तक घिसटती चली गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए. उन्होंने गुस्से में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और इटूंदा मोड़ पर कट बनाने की मांग की. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की. मृतकों को एंबुलेंस के जरिए हिण्डोली चिकित्सालय ले जाया गया.
पढ़ें ये खबरें
- बीजेपी पार्षद के हत्यारे गिरफ्तार: आरोपियों के पास से हथियार बरामद, गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
- गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने वाले 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
- साइक्लिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन : रजनी सिंह कंवर को मिला ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान 2026’
- दुखद: शादी से 10 दिन पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, इकलौते बेटे के निधन से मातम में बदली खुशियां
- गवाह करेगा गुनाहों का पर्दाफाश! मुस्कान और साहिल के जुर्म का होगा हिसाब, सौरभ हत्याकांड मामले में कोर्ट कल सुना सकता है फैसला
