Rajasthan News: शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत गुरुवार को सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने मुहाना मंडी स्थित एक फूड इंडस्ट्री पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से मिलावट के संदेह में 1000 किलो सॉस सीज किया है।

टीम ने मुहाना मंडी स्थित मैसर्स श्री श्याम फूड इंडस्ट्री का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में भारी अनियमितताएं पाई गईं। वहां गंदगी का अंबार था और खाद्य सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की जा रही थी। टीम ने मौके से स्नैक्स सॉस और रेड चिली सॉस के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए हैं।
एक्सपायर्ड सामान किया नष्ट
निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर करीब 150 किलो एक्सपायर्ड डेट का फ्लेवर, सॉस और आचार मिला, जिसे अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से नष्ट करवा दिया।
न मेडिकल फिटनेस, न पेस्ट कंट्रोल
फैक्ट्री में काम करने वाले फूड हैंडलर्स (कर्मचारियों) का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट मौजूद नहीं था। इसके अलावा, सॉस बनाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की जांच रिपोर्ट और फैक्ट्री में पेस्ट कंट्रोल का प्रमाण भी नहीं मिला। फर्म के प्रोपराइटर सुनील पारीक को इन खामियों को तुरंत दुरुस्त करने के लिए पाबंद किया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत फर्म को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने मामले की गंभीरता को बताते हुए कहा कि इस फर्म का रिकॉर्ड पहले भी खराब रहा है। पूर्व में भी यहां से लिए गए सॉस के नमूने लैब जांच रिपोर्ट में अनसेफ (असुरक्षित) पाए गए थे।
पढ़ें ये खबरें
- राजधानी में 55 लाख की लूट: रंगपंचमी की रात बदमाशों ने चाकू अड़ा कर व्यापरियों को लूटा, हवाला कनेक्शन की आशंका
- ’11 मार्च तक आरोपियों के घर पर न की जाए कोई तोड़-फोड़’, उत्तम नगर मामले पर हाईकोर्ट का MCD को आदेश
- स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज, महापौर के साथ देखेंगी ‘केरल स्टोरी-2’
- CG News : महिला को हाईवा ने कुचला, मौके पर ही मौत, मुआवजा के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- महंगे शौक ने बनाया चेन स्नेचर: डिलीवरी बॉय बनकर करते थे रेकी, 17 लाख के माल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
