Rajasthan News: जयपुर में करीब 15 दिन से जारी नरेश मीणा का अनशन आज (26 सितंबर) खत्म हो गया। वे एसएमएस हॉस्पिटल से समर्थकों के साथ शहीद स्मारक पहुंचे और पीपलोदी के बच्चों के हाथों पानी पीकर अपना अनशन तोड़ा।

मशाल जुलूस से मिला व्यापक जनसमर्थन
अनशन के दौरान नरेश मीणा को बड़ा जनसमर्थन मिला। बीती रात जयपुर में त्रिवेणी नगर चौराहे से गुर्जर की थड़ी तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध मीणा, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और कांग्रेस विधायक संजय जाटव समेत कई नेताओं ने भी हिस्सा लिया।
90 लाख की सहायता पहुंची पीड़ित परिवारों तक
अनशन तोड़ते समय नरेश मीणा ने कहा कि वे खाली हाथ आंदोलन खत्म नहीं करना चाहते थे। उनका मकसद था पीड़ित परिवारों को यह भरोसा दिलाना कि समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के भीतर 80 से 90 लाख रुपये हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए एकत्र हो चुके हैं।
भरतसिंह कुंदनपुर के आग्रह पर तोड़ा अनशन
नरेश मीणा ने बताया कि भरतसिंह कुंदनपुर भी उसी अस्पताल में भर्ती थे। जब वे उनसे मिले तो कुंदनपुर भावुक होकर बोले कि राजस्थान को तुम्हारी ज़रूरत है। इसके बाद उन्होंने उनकी बात मानते हुए जूस पीकर अनशन खत्म किया।
नरेश मीणा ने कहा कि सरकार ने 15 दिन तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन वे संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, मैं दोबारा सरकार के दरवाजे पर जाऊंगा। भगत सिंह की सेना को लेकर आऊंगा और समरावता के लोगों को न्याय दिलाऊंगा।
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
