Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने इस साल स्कूलों की दिवाली छुट्टियों की तारीखें बदल दी हैं. अब छुट्टियां 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रहेंगी. पहले ये अवकाश 16 से 27 अक्टूबर तक तय थे. शिक्षा विभाग ने बुधवार शाम नया आदेश जारी किया.

तारीखें बदलीं
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर हुआ यह बदलाव ‘शिविरा पंचांग’ में संशोधन के कारण किया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने स्पष्ट किया कि छुट्टियों की अवधि 12 दिन ही रहेगी. पहले भी 12 दिन का अवकाश था और अब भी उतना ही है, केवल तिथियों में बदलाव किया गया है.
बच्चों को 14 दिन का ब्रेक
नई तिथियों के चलते छात्रों के लिए छुट्टी और बढ़ जाएगी. 12 अक्टूबर रविवार है और स्कूल सीधे 25 अक्टूबर को खुलेंगे. यानी बच्चों को कुल 14 दिनों का ब्रेक मिलेगा.
मिड टर्म टेस्ट की तारीखें भी बदलेंगी
छुट्टियों की वजह से अब मिड टर्म टेस्ट का शेड्यूल भी खिसक सकता है. पहले टेस्ट 13 से 15 अक्टूबर तक थे, लेकिन अब इन्हें 25 से 28 अक्टूबर के बीच कराने का प्रस्ताव दिया गया है.
दिवाली 2025 कब है
इस साल दिवाली सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर की दोपहर से शुरू होकर 21 अक्टूबर की शाम तक रहेगी. प्रदोष काल के कारण मुख्य लक्ष्मी पूजा 20 अक्टूबर को होगी.
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 04 march 2026: खाकी बनी रक्षक, जेडीयू में मंथन, 30 जूनियर डॉक्टर्स पर FIR, सड़क हादसे में दो की मौत, करोड़ों का पुल ढहा, आवारा कुत्तों का आतंक, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- T20 World Cup 2026 1st Semi Final: साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, फिन एलेन ने ठोका शानदार शतक …
- होली के जश्न के बीच मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, ICU में भर्ती
- गया में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 7 किलो अफीम के साथ राजस्थान और झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार
- बड़ी खबर: कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
