Rajasthan News: राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि उनकी नई लग्जरी कार है। सोशल मीडिया पर चर्चा इसलिए और बढ़ गई क्योंकि यह उनकी तीसरी महंगी कार है, जो उन्होंने छात्र राजनीति में रहते हुए खरीदी है।

पहले ही उनके पास लैंड रोवर डिफेंडर और रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी हैं। डिफेंडर की कीमत लगभग 1 से 1.5 करोड़ रुपये है, जबकि ऑटोबायोग्राफी की कीमत 2 से 4 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। अब उन्होंने टोयोटा वेलफायर खरीदी है।
नई कार भी कम नहीं, वेलफायर को देश की सबसे लग्जरी एमपीवी में गिना जाता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है। नई कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इससे पहले भी वह लैंड रोवर डिफेंडर खरीदने के कारण सुर्खियों में आए थे।
इन तीनों कारों की कीमत करोड़ों में है। रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी उनकी सबसे महंगी कार मानी जाती है। सोशल मीडिया पर छात्र नेता की लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर Social Media पर बहस जारी है। समर्थक इसे व्यक्तिगत पसंद बता रहे हैं, जबकि आलोचक सवाल उठा रहे हैं कि छात्र राजनीति में रहते हुए इतनी महंगी कारें कैसे खरीदी जा सकती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: दोस्तों संग संबंध बनाने से इनकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या, बेड में छिपाई लाश
- गया में संपत्ति के लालच में कलयुगी बेटे ने ली पिता की जान, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या
- इन टिप्स को अपनाएंगे तो बनेगी परफेक्ट सत्तू की रोटी, यहां जाने बनाने का तरीका …
- यातायात नियमों के नाम पर वलूसी को लेकर भड़के अखिलेश, कहा- ट्रैफिक पुलिस से सरेआम उगाही करवा रही भाजपा सरकार, AI के नाम पर लूटने का नया तरीका निकाला
- IAS Transfer Haryana: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात 15 IAS अफसरों के तबादले, गुरुग्राम DC की मुख्यमंत्री ऑफिस में एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
