Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से लगातार चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। वही गुरुवार देर शाम एक और घटना सामने आई, जब एक किशोर पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।

नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी है घायल किशोर
हमले में घायल किशोर दक्ष प्रजापत, जो कांकरोली का रहने वाला है और नेशनल स्तर का मुक्केबाज है, पर हुए इस हमले के बाद हालात और बिगड़ गए। हमलावरों के एक विशेष समुदाय से होने के संदेह पर राजनगर थाने के बाहर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एएसपी महेन्द्र पारीक, तहसीलदार विजय कुमार, डीएसपी विवेक सिंह राव, और कांकरोली के सीआई हनुवंतसिंह सोढ़ा मौके पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की।
मोटर साइकिल से आए थे हमलावर
पुलिस के अनुसार, कांकरोली निवासी किशोर राजनगर के मालीवाड़ा इलाके में मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला किया। हालांकि, किशोर सतर्कता दिखाते हुए गंभीर चोट से बच गया। पुलिस ने घायल का आर.के. अस्पताल में इलाज कराया और हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गईं।
पथराव और आगजनी से माहौल और बिगड़ा
चाकूबाजी की घटना के बाद हिंदू समाज के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नायकवाड़ी से गुजर रहे थे, तभी मस्जिद के पास से विशेष समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने जवाब में माणक चौक में कुछ मकानों पर पथराव किया और एक टेम्पो को आग के हवाले कर दिया। नगर परिषद की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन माहौल बिगड़ चुका था।
फिलहाल राजनगर क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में आसपास के थानों और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस हमलावरों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- बिहार राज्यसभा चुनाव, तेजस्वी की मटन पार्टी में सियासी दांव, BSP-AIMIM की दूरी ने बढ़ाई टेंशन
- नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के बीच स्वावलंबन और उद्यमिता प्रेरणादायक उदाहरण बने दीन मोहम्मद, शोहदवार गांव की पहचान बना ‘हाफ ITI पानीपुरी वाला’
- मुख्यमंत्री नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट को चूना लगाने वाला साइबर फ्रॉड मोतिहारी से गिरफ्तार, फिंगरप्रिंट मशीन समेत अन्य सामान बरामद
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर ‘SIR’ और ‘गायब’ लिखकर का जताया विरोध
- Chaitra Navratri 2026 : इस बार पालकी में होगा माता का आगमन, जानिए क्या होता है इसका मतलब …
