Rajasthan News: राजस्थान सरकार स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के स्कूल सिलेबस में जल्द ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय सेना के शौर्य और आतंकवाद के खिलाफ उसके दृढ़ संकल्प से अवगत कराना है। इस अभियान को लेकर एक पाठ्यपुस्तक भी तैयार की जा रही है, जिसका नाम ‘सिंदूर’ होगा।

ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा
डिप्टी सीएम पी.सी. बैरवा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत सिलेबस अपग्रेड किया जा रहा है। ऐसे में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियान को पाठ्यक्रम में शामिल करना बेहद जरूरी है। विभागीय स्तर पर एक्सपर्ट कमेटी से इस विषय पर विचार-विमर्श जारी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से विद्यार्थियों को भारतीय सेना के अदम्य साहस की प्रेरणा मिलेगी।
पाठ्यक्रम समिति की सिफारिश पर होगा अंतिम निर्णय
राजस्थान शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद शर्मा ने कहा कि पाठ्यक्रम से जुड़े सभी बदलाव पाठ्यक्रम समिति की अनुशंसा के आधार पर किए जाते हैं। समिति की बैठक के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने एक बड़ा हमला कर 26 पर्यटकों को गोलीबारी में मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। इस अभियान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। जवाबी कार्रवाई में बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमले की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिलहाल स्थगित, बंद नहीं
इस सैन्य अभियान के बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को संपर्क कर सीजफायर की पेशकश की, जिसे भारत ने स्वीकार किया। हालांकि भारतीय सेना ने साफ कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं किया गया है, बल्कि फिलहाल केवल स्थगित है। सेना का कहना है कि यदि देश के अंदर किसी भी प्रकार की आतंकी घटना होती है, तो उसे युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- अरविंद केजरीवाल से पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने की मुलाकात, क्लीन चिट मिलने पर दी बधाई, कहा – सच परेशान हो सकता है, पराजित नहीं
- ‘पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे…’, CM धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा, कहा- पेंशन प्रकरणों का निस्तारण तत्परता से करे
- IND vs WI T20 World Cup 2026: सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज़ ने भारत को दिया 196 रन का लक्ष्य, जसप्रीत बुमराह ने झटके 2 विकेट
- नालंदा में होली मिलन समारोह के दौरान पथराव और गोलीबारी, 3 लोग घायल, गायक रौशन रोही समेत 12 गिरफ्तार
- 6 मार्च को SIR प्रोसेस के खिलाफ ममता बनर्जी देंगी धरना, 15 को कोलकाता में सभा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी


