Rajasthan News: बाड़मेर: पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित व्यक्ति की पत्नी और बेटी को धोखा देकर दो ठग सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए. यह घटना पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर घटी. वारदात के समय घर पर केवल मां-बेटी ही मौजूद थीं. घटना की सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस के अनुसार, पद्मश्री अवॉर्ड विजेता मगराज जैन की पत्नी सुशीला और बेटी मीनू जैन बाड़मेर के महावीर नगर में रहती हैं. शुक्रवार दोपहर, दो ठग एक पाउडर लेकर उनके घर आए और दावा किया कि इससे उनके सोने-चांदी के गहने एकदम चमक जाएंगे. जब मां-बेटी को विश्वास नहीं हुआ, तो ठगों ने पीतल के बर्तनों को पाउडर से साफ करके दिखाया, जिससे बर्तन चमकने लगे.
इसके बाद ठगों ने मां-बेटी से उनके गहने उतरवाए और एक बर्तन में डालकर पाउडर मिलाया, जिससे पानी का रंग लाल हो गया. ठगों ने कहा कि वे 10 मिनट में वापस आएंगे, लेकिन वे नहीं लौटे. जब मां-बेटी ने बर्तन में देखा तो गहने गायब थे. इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है.
पढ़ें ये खबरें भी
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : बीमा कंपनी की अपील खारिज, सड़क हादसे में मृतक परिवार को 53.40 लाख का मुआवजा बरकरार
- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 681 शिविरों का सफल आयोजन, 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान
- बिलासपुर एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिग की सफल टेस्टिंग, खराब मौसम और रात में भी अब उड़ानें संभव
- 52nd Khajuraho Dance Festival: CM डॉ. मोहन ने वर्चुअली किया शुभारंभ, इस बार नटराज थीम पर केन्द्रित है नृत्य समारोह
- छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर 50–50 का फार्मूला, राजपत्र में जारी हुई अधिसूचना, संघ ने जताया आभार


