Rajasthan News: जयपुर ग्रामीण के चौमूं इलाके में रविवार देर रात करीब 11:30 बजे तेज झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। इन झटकों को कुछ लोगों ने भूकंप समझकर अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग एक-दूसरे को फोन कर घटना की जानकारी लेते रहे। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये झटके भूकंप के कारण थे या किसी अन्य वजह से।

नहर की दीवार ढहने से तेज धमाका
घटना के दौरान चौमूं के सरकारी अस्पताल के पास बनी एक प्राचीन नहर की दीवार अचानक तेज धमाके के साथ ढह गई। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस धमाके और दीवार के गिरने के कारण ही झटके महसूस हुए हो सकते हैं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में लोग घबरा गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
भूकंप की पुष्टि नहीं, प्रशासन सक्रिय
फिलहाल, भूकंप के झटकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें देर रात हल्के झटके महसूस हुए। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है, और मामले की जांच की जा रही है ताकि झटकों के सही कारण का पता लगाया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: राजस्थान में मार्च में ही मई जैसी तपिश; बाड़मेर में पारा पहुंचा 38.8, अगले 7 दिन बरसेंगे अंगारे
- होली, हादसा और हाहाकारः सड़क किनारे ईंटों के ढेर से जा भिड़ी बाइक, 2 दोस्तों की मौत, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग
- Rajasthan Assembly Session: होली अवकाश के बाद आज से फिर शुरू होने जा रही है विधानसभा सत्र, दो बच्चों की चुनावी बाध्यता खत्म करने की तैयारी
- मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर: एमपी में होली के दिन पारा 37 डिग्री के पार, दिन के साथ रात भी गर्म
- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर में 37°C पहुंचा पारा, अगले तीन दिनों में और बढ़ेगी तपिश
