Rajasthan News: जंगल से आवासीय बस्तियों में पैंथर के मूवमेंट की खबरें आजकल सुर्खियों में है। राजधानी जयपुर में ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी पैंथर जंगल से निकलकर आजकल आवासीय बस्तियों में जा रहे हैं और पालतू जानवर ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों और इंसानों पर भी हमला कर रहे हैं।

इसी तरह का एक ताजा मामला प्रदेश के बांसवाड़ा जिले के कलिंदर थाना इलाके के इंजरी देहरा गांव में देखने को मिला जहां पर घर के आंगन में अलाव से बदन ताप रहे एक किशोर पर पैंथर ने हमला बोला जिसकी वजह से वह मौके पर ही घायल हो गया। इस बीच घर में मौजूद अन्य लोगों ने आसपास के लोगों के सहयोग एवम फुर्ती से पैंथर को मकान के एक कमरे में बंद कर दिया और फिर पुलिस प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना भेजी इसके बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर पैंथर को काबू में किया और फिर उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया । जानकारी के अनुसार प्रदेश के बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, उदयपुर, झालावाड़, कोटा जैसे जिलों में पैंथर का जंगल से निकलकर आवासीय बस्तियों में आना कोई नई बात नहीं है समय-समय पर इस तरह की घटना देखने को मिलती है।
हालांकि वन विभाग ने पैंथर के मूवमेंट को रोकने के लिए जंगल में तारबंदी भी की हुई है लेकिन यह भी सत्य है कि इस तारबंदी को कई बार जंगल से चोरी छुपे लकड़ी काटने वाले लोग और जंगली जानवरों का शिकार करने वाले लोग तारबंदी को मौका देखकर तोड़ देते हैं या फिर उसमें गैप बना देते हैं जो फिर पैंथर और अन्य जंगली जानवरों के जंगल से बाहर निकलने में सहायक साबित होते हैं ।
इसीलिए इन जिलों में अक्सर वन्य जीव और पैंथर जंगल से निकल जाते हैं। कई बार पानी और भूख मिटाने के लिए भी यह पैंथर जंगल छोड़कर आवासीय बस्तियों में चले जाते हैं पहले राजधानी जयपुर में इस तरह की घटनाएं देखने को नहीं मिलती थी लेकिन राजधानी जयपुर में भी जलाना और नाहरगढ़ की पहाड़ियों में वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए जंगल का विस्तार किया गया, विकसित किया गया इसलिए जयपुर में भी पैंथर के मूवमेंट आजकल मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- मिलावटी डेयरी उत्पादन बेचने का मामलाः जयश्री फूड्स प्रोडक्ट के संचालक किशन मोदी के 20 करोड़ की 11 संपत्ति अटैच
- दिल्ली का ऐतिहासिक ‘लोहे का पुल’ ट्रेनों के लिए आज से बंद, 150 साल पुरानी विरासत को मिला विराम, अब नए पुल से गुजरेंगी ट्रेनें
- काम में कोई लापरवाही नहीं चलेगी! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ-2027 को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक, दिए ये सख्त निर्देश…
- IPL 2026: नीलामी में लुटाए 64 करोड़, अब मैदान पर मचेगी तबाही, KKR को चौथा खिताब दिलाएंगे यह 5 धुरंधर?
- Share Market Crash : सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट, जानिए किस सेक्टर में हाहाकार ?
