Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने ऐसे करीब 3 लाख पेंशनधारियों की पेंशन रोक दी है जिन्होंने सालभर में 24 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल भरा है।

विभाग ने संबंधित पेंशनर्स को नोटिस भेजकर उनकी आय की जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने तक इन लोगों की पेंशन अस्थायी रूप से रोकी जाएगी। इसके लिए विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि वे पात्रता की नए सिरे से जांच करें।
नियमों के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन उन्हीं लोगों को दी जाती है जिनकी वार्षिक आय 48 हजार रुपये से कम हो। अगर जांच में किसी पेंशनधारी की आय इस सीमा से अधिक पाई जाती है, तो उसकी पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। वहीं, जिनकी आय सीमा से कम होगी, उनकी पेंशन दोबारा शुरू की जाएगी।
यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब जनाधार प्राधिकरण ने राज्य की तीनों डिस्कॉम कंपनियों की रिपोर्ट सरकार को सौंपी। रिपोर्ट में बताया गया कि 3 लाख 2 हजार पेंशनधारियों ने सालाना 24 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल भरा है।
विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि जो लोग पात्र नहीं थे और फिर भी पेंशन ले रहे थे, उनसे अब वह राशि रिकवर की जा सकती है। सरकार का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचे, इसी दिशा में यह कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- साकेत कोर्ट में सुसाइड की कोशिश, बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे फरियादी की वकीलों ने बचाई जान
- MMS वायरल केस : विधायक देवेंद्र यादव ने थाने में दिया फोटो और वीडियो का सैंपल, कहा – दबाव में नोटिस-नोटिस खेल रही पुलिस, ढाई साल में नहीं कर पाई जांच
- पटना मेट्रो में स्लैब के नीचे तड़पता रहा मजदूर, सहकर्मी बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो, अस्पताल में इलाज जारी
- पानीपत-रोहतक हाईवे पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक के बाद धरना शुरू
- सिजीमाली विवाद: सस्मित पात्रा ने जुएल ओराम से हस्तक्षेप की मांग
