Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी, जब सोडाला क्षेत्र में दोपहर के समय एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई. कार में सवार लोग और ड्राइवर समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन कार अपने आप सड़क पर जलते हुए दौड़ती रही.
यह हादसा जयपुर के एलिवेटेड रोड पर हुआ, जब अजमेर से सोडाला की ओर जा रही इस कार ने अचानक आग पकड़ ली और बिना ड्राइवर के करीब आधा किलोमीटर तक चलती रही. इस दौरान कार ने कई बाइक को टक्कर मारी, जिससे सड़क पर मौजूद लोग घबरा गए और अपनी गाड़ियों को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
देखें वीडियो
घटना की जानकारी के अनुसार, मानसरोवर की पत्रकार कॉलोनी निवासी जितेंद्र जांगिड़ उस समय कार चला रहे थे. उन्होंने बताया कि जब वे एलिवेटेड रोड पर थे, तब अचानक कार के एसी से धुआं निकलने लगा. इसके बाद उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी और बोनट खोलकर देखा कि कार में आग लग चुकी थी. आस-पास के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग तेजी से फैलती गई.
जानकारी के मुताबिक, यह एसयूवी अलवर निवासी मुकेश गोस्वामी की थी, लेकिन हादसे के समय इसे उनका दोस्त जितेंद्र जांगिड़ चला रहा था. जैसे ही जितेंद्र ने कार में धुआं देखा, उन्होंने गाड़ी रोककर चेक किया, लेकिन अचानक से कार में आग भड़क गई.
आग लगने के बाद, हैंड ब्रेक लगाने के बावजूद कार अपने आप सड़क पर लुढ़कने लगी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. आखिरकार, कार एलिवेटेड रोड पर ढलान पर जाकर रुकी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया. इस घटना के कारण सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम भी लग गया, लेकिन गनीमत रही कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
पढ़ें ये खबरें भी
- MP TOP NEWS TODAY: रेपिस्ट की फांसी पर रोक, कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों को हरी झंडी, गैस से भरे टैंकर से टकराया कंटेनर, सड़क हादसे में 4 मौत, PM मोदी ने दी 3,839 करोड़ की सौगात, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- पश्चिम एशिया में युद्ध का हवाई सफर पर दिखने लगा असर : एअर इंडिया का बड़ा फैसला, टिकटों पर बढ़ाया गया फ्यूल सरचार्ज
- Exclusive – 25 सालों में छत्तीसगढ़ में नहीं सुधर पाई स्वास्थ्य व्यवस्था : डाॅक्टरों के 1700 पद खाली, सुकमा में एक भी विशेषज्ञ नहीं, रायपुर में सिर्फ दो सालों में 100 से ज्यादा ने छोड़ी नौकरी
- वन्यजीवों से हो रहे नुकसान पर सरकार की निगाह, भालुओं से फसलों को होने वाली क्षति का मुआवजा देने पर हो रहा विचार
- Bihar Top News 10 march 2026: शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी पर हमला, युवक की बेरहमी से पिटाई, भाई वीरेंद्र ने बढ़ाई एनडीए की मुश्किलें, सहारा इंडिया का झटका, तेजस्वी की मटन पार्टी में सियासी दांव, अफवाहों से गैस एजेंसी पर लूट, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…

