Rajasthan News: पुलिस ने शनिवार देर रात को कोडियात रोड स्थित होटल गणेश में दबिश दी। यहां चल रही रेव पार्टी और देह व्यापार की गतिविधियों पर कार्रवाई की। पुलिस ने होटल से 10 युवतियां और 20 युवकों को दबोचा। बताया गया कि होटल में बर्थ डे पार्टी के नाम पर रेव पार्टी की जा रही थी।

ऐसे में देह व्यापार के लिए बाहर से लड़कियां बुलाई गई थी। पुलिस ने होटल से बड़ी मात्रा में नशे का सामान भी बरामद किया है। कार्रवाई का क्रम देर रात तक जारी रहा, जिसमें युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार कोडियात रोड स्थित होटल में तेज आवाज मे साउण्ड बजने और रेव पार्टी होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। होटल के बाहर काफी गाडिय़ां खड़ी थी, जिसमें से अधिकांश लग्जरी कारें थी। पुलिस टीम होटल में पहुंची तो हडक़ंप मच गया। होटल में रेव पार्टी कर रहे युवक-युवतियां इधर-उधर भागकर छिपने का प्रयास करने लगे।
पुलिस ने एक-एक कर सभी को बाहर निकाला। युवतियों में से कुछ को बाहर से बुलाया गया था। बताया गया कि पकड़े गए युवकों में से एक का बर्थ डे था और उसने दोस्तों के लिए होटल में रेव पार्टी का आयोजन किया था। अधिकांश युवक और युवतियां नशे की हालत में थे। कार्रवाई डीएसपी सूर्यवीर सिंह और उनकी टीम ने की।
पढ़ें ये खबरें
- IPL 2026 : मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता आईपीएल में पहला मैच, KKR को 6 विकेट से हराया, रिकेल्टन ने 81 रनों की खेली पारी
- बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2026: मोतिहारी में आंगनवाड़ी सेविका के बेटे ने लाया 8वां स्थान, सहरसा की सृष्टि ने 411 अंक लाकर जिले का नाम किया रोशन
- Punjab News : AAP विधायक पठानमाजरा को कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिन की बढ़ी पुलिस रिमांड
- ‘आओ, भूखी शार्क्स को दावत मिल जाएगी’, अमेरिका को ईरानी सेना की वॉर्निंग, ईरान ने दबा दी ट्रंप की कमजोर नस; तिलमिला गए अमेरिकी राष्ट्रपति
- TRANSFER BREAKING : यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 9 IAS अफसरों का ट्रांसफर
