Rajasthan News: नकली नोटों के कारोबार पर जयपुर ग्रामीण पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुरा क्षेत्र में नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। अमरसर थाना पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त छापेमारी में करीब 4 लाख 3 हजार रुपये की जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से नकली नोटों की सप्लाई में शामिल था।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
गौरतलब है कि इससे पहले 14 मार्च 2025 को भी अमरसर थाना पुलिस और विशेष टीम ने धानोता गांव में छापा मारकर सचिन यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
उस वक्त आरोपी के पास से ₹1.05 लाख मूल्य की जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई थी। इसके अलावा, पुलिस ने नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर, रंगीन स्याही, पेपर कटर, स्केल और अन्य सामान भी जब्त किया था। नाकाबंदी के दौरान आरोपी सचिन यादव की बाइक से ₹100 के 390 नोट और ₹200 के 330 नोट बरामद किए गए थे। तब से ही यह माना जा रहा था कि इस गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा है और इसके तार विभिन्न जिलों तक फैले हो सकते हैं।
नकली नोट कहां छापे जा रहे?
ताजा कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या 14 मार्च की कार्रवाई और शाहपुरा में बरामदगी के पीछे एक ही गिरोह काम कर रहा था या अलग-अलग नेटवर्क हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नकली नोटों की फैक्ट्री कहां है, इन्हें कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा है और इनका असली मास्टरमाइंड कौन है।
पढ़ें ये खबरें
- मां बाल सुंदरी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, मंदिर परिसर का भी होगा विकास, सीएम धामी ने की घोषणा
- भागलपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, SDM कार्यालय में तैनात लिपिक और स्टेनो 70 हजार का घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- MP TOP NEWS TODAY: गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी, BJP विधायक पर भ्रष्टाचार कराने के आरोप, ‘VIT’ केस में UGC चेयरमैन समेत इन्हें नोटिस, मंत्री ने शिक्षक को दी धमकी, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Today’s Top News : अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू, 16 अधिकारियों का DSP पद पर प्रमोशन, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी के 16 वाहनें जब्त, आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, बस्तर और बिलासपुर में बदला मौसम, वीडियो-ऑडियो प्रिजन कॉलिंग सिस्टम शुरू करने हुआ एमओयू… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- बिहार में दो दशक बाद नीतीश युग का अंत! पहली बार चुनाव में मिली थी करारी हार, अब इस मामले में हैं देश के नंबर ONE नेता
