Rajasthan News: जोधपुर में एक दुर्घटना के दौरान पुलिस की गाड़ी पलट गई, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना लूणी थाना क्षेत्र के भठिंडा गांव के पास हुई, जब पुलिस अवैध खनन की सूचना पर डंपर का पीछा कर रही थी। पुलिस की गाड़ी के पलटने से महिला सब इंस्पेक्टर सुलोचना को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि शनिवार, 21 दिसंबर को पुलिस को भठिंडा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए महिला पुलिसकर्मी सुलोचना और तीन अन्य जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर का पीछा किया, लेकिन डंपर चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।
घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों की मदद से AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सब इंस्पेक्टर सुलोचना को गंभीर चोटें आई हैं और अन्य दो जवान भी घायल हुए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- लोकतंत्र या लाठीतंत्र ? रेप के आरोपी और पूर्व विस अध्यक्ष के कथित प्रतिनिधि के रसूख के आगे झुका तंत्र ? शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर 151 की ‘गाज’ जेल में गौ-भक्त ने शुरू की ‘जंग-ए-आजादी’!
- CG News : असामाजिक तत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस की दखल से मामला हुआ शांत
- ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
- बिहार में होली पर मुर्गा बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, खुले में दुकान लगाने पर पाबंदी
- एक ही अपराध में दो देशों में दहेज उत्पीड़न का अलग-अलग मुकदमा स्वीकार नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट
