Rajasthan News: राजस्थान की प्रशासनिक गलियारों में IAS चयन प्रक्रिया को लेकर अब ‘सियासी जंग’ छिड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सीधे भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए चयन प्रक्रिया में देरी और पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सवाल किया कि
CMO स्तर पर क्यों रुकी है पदोन्नति?
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाया है कि जब UPSC बोर्ड और केंद्र सरकार ने नामों पर अपनी मुहर लगा दी है, तो फिर पिछले एक महीने से मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) स्तर पर इन फाइलों को क्यों रोका गया है? गहलोत ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में योग्यता के बजाय रिश्तों और राजनीतिक निकटता की चर्चाएं अब आम हो गई हैं, जो संस्थागत गरिमा के खिलाफ है।
योग्यता के आधार पर नियुक्ति की मांग
गहलोत ने सरकार को घेरते हुए मांग की है कि इस गतिरोध को तुरंत समाप्त कर योग्यता के आधार पर नियुक्तियां जारी की जाएं। उनका कहना है कि प्रशासनिक ढांचे को राजनीति से मुक्त रखा जाना चाहिए ताकि वह सुचारू रूप से कार्य कर सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की देरी से सरकार की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- अजित पवार की विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी, सुनेत्रा पवार को मिलेगी NCP अध्यक्ष नयी जिम्मेदारी!
- ‘हुमायूं कबीर को खुद की कब्र के लिए भी जगह नहीं मिलेगी…,’ बाबरी मस्जिद बना रहे जनता उन्नयन पार्टी चीफ को नवनीत राणा की चेतावनी
- CG Morning News : CM साय आज सरगुजा विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक… कोरिया महोत्सव का होगा आगाज…भाठागांव सड़क निर्माण में देरी के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन… पढें और भी खबरें
- बिहार मैट्रिक परीक्षा शुरू, 15 लाख छात्र देंगे एग्जाम, जूते-मोजे पर बैन और मुंगेर में चिट छिपाते दिखा छात्र
- ‘अपराध और पाप का गढ़ बना UP’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- PDA समाज पर सबसे अधिक…

