Rajasthan News: राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही, लेकिन पुलिस की सख्ती भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में नागौर जिले की पांचौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 16 लाख रुपये की कीमत का 1441 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। खेत में छिपाकर रखे गए इस डोडा पोस्त को 50 कट्टों में भरकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से आरोपी श्रवणराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है।

AGTF की सूचना पर कार्रवाई
यह कार्रवाई एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सूचना के बाद पांचौड़ी पुलिस को अलर्ट किया। निरीक्षक रामसिंह नाथावत और एएसपी सिद्धांत शर्मा की निगरानी में टीम ने भेड़ गांव निवासी 40 वर्षीय श्रवणराम विश्नोई के खेत पर छापा मारा और वहां से भारी मात्रा में डोडा पोस्त जब्त किया।
जोधपुर से जुड़ा है सप्लाई नेटवर्क
पूछताछ में श्रवणराम ने खुलासा किया कि यह डोडा पोस्त उसे तीन दिन पहले जोधपुर जिले के करवड़ थाना क्षेत्र के भवाद गांव से दिनेश बिश्नोई नामक व्यक्ति ने पिकअप वाहन से पहुंचाया था। आगे यह खेप टांकला गांव निवासी अखा राम जाट को डिलीवर की जानी थी। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है और दिनेश व अखा राम समेत अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बदला सब्सिडी का नियम ; अब 2028 तक मिलेगा लाभ
- हम आपका समर्थन करेंगे… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी के लिए कह दी ये बात, 2027 के चुनावों को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
- नवरात्रि मेले में अश्लील डांस: बार बालाओं के डांस देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने काटा बवाल : चाबी मांगने पर ट्रैफिक निरीक्षक को दी धमकी, कहा- मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, अब अंजाम यहीं भुगताउंगा
- IPL 2026 : KKR ने MI को 221 रन का दिया टारगेट, रहाणे-अंगकृष का अर्धशतक, शार्दुल ने झटके 3 विकेट
