Rajasthan News: जयपुर. शहर में निजी स्कूल की महिला प्रिंसिपल को बदमाशों ने ठग लिया. बदमाश ने सीबीआई अफसर बनकर उसे धमकाया कि आपके नाम से जारी सिमकार्ड से 68 लाख रुपए की मनी लॉन्डिंग हुई है. इसके बाद बादमाश लाखों रुपए के गबन में गिरफ्तार करने की धमकी देकर 2.77 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर ऐंठ लिए.

ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने मोतीडूंगरी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. एसआई कविता बाई ने बताया कि ठगी की वारदात मोतीडूंगरी निवासी महिला के साथ हुई. वह जयपुर शहर में निजी स्कूल की प्रिंसिपल है. गत दिनों उसके मोबाइल पर एक युवक का वॉट्सऐप कॉल आया.
कॉल करने वाला बोला कि सीबीआई अफसर बोल रहा हूं. आपके सिमकार्ड से 68 लाख रुपए की मनी लॉन्डिंग हुई है. आपके खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज हुआ है. डराने के लिए महिला प्रिंसिपल को आदेश की कॉपी भेजी गई. उसके बाद कई बार कॉल कर अलग- अलग बातें बोलकर धमकाया गया.
बदमाशों ने घरवालों को भी फंसाने की दी धमकी बदमाशों ने घरवालों को बताने पर उन्हें भी केस में फंसाने की धमकी दी. इसके बाद प्रिंसिपल को डरा- धमकाकर बदमाशों ने पैसों की आरबीआई और इंडी से जांच को लेकर डिटेल मांगी और बैंक अकाउंट में मौजूद रुपयों की जांच के लिए उन्हें जमा करवाने के लिए कहा. इसके बाद गिरफ्तार करने की धमकी देकर बदमाशों ने 2 लाख 77 हजार 888 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए.
पढ़ें ये खबरें भी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में सौंपा ज्ञापन… खारुन पुल मरम्मत आज से… रिटायर बीएसपी कर्मियों को लाइसेंस पर दिए जाएंगे आवास… चार जिले के 600 कारखानों में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सिर्फ चार स्टाफ…
- April Fool 2026 : अप्रैल फूल बनाते समय गलती से भी ना करें ऐसा प्रैंक, जो किसी के लिए हो जाए खतरनाक
- ‘अगर स्टूल भी छिन गया तो कहां जाएंगे…’, केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- जिनका स्वयं का कोई ‘मान’ नहीं उनके साथ हमें बेहद सहानुभूति
- सांसद मनोज तिवारी ने पवन सिंह को बताया बड़ा नेता, कहा – जल्द मिलेगा सुपरस्टार को हक
- छत्तीसगढ़-राजस्थान के युवा विधायकों ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, 2 दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन में शामिल होने के बाद पहुंचे उज्जैन

