Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में बीते 12 वर्षों से भाजपा सत्ता में है और हिंदू-मुस्लिम राजनीति के सहारे सरकार बनाई गई, लेकिन आज सबसे ज्यादा असुरक्षा हिंदुओं के हिस्से में आई है।

खाचरियावास ने कहा कि चुनाव के समय “हिंदू खतरे में है” जैसे नारे देकर भाजपा वोट मांगती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हीं हिंदुओं को उनके हाल पर छोड़ देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर रोज़ अत्याचार हो रहे हैं। खुलेआम हत्याएं की जा रही हैं, उनके घर, मंदिर और व्यापार नष्ट किए जा रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार सिर्फ बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की नाकामी इतनी गंभीर है कि बांग्लादेश में हो रही घटनाओं से ध्यान हटाने के लिए देश के भीतर फिर से हिंदू–मुस्लिम का माहौल बनाया जा रहा है। इससे हिंदू संगठनों को गुमराह किया जा रहा है ताकि असली मुद्दों पर सवाल न उठें। उन्होंने सवाल किया कि जो पार्टी देश के अंदर सांप्रदायिक माहौल बना सकती है, वह बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा क्यों नहीं कर पा रही। क्या हिंदुओं की जान की कीमत सिर्फ चुनाव तक ही है?
खाचरियावास ने कहा कि अगर भाजपा में नैतिकता बची है, तो उसे बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि अब हिंदू समाज को नारे नहीं, सुरक्षा चाहिए और भाषण नहीं, कार्रवाई चाहिए।
पढ़ें ये खबरें
- Modi Cabinet Decision: BHAVYA योजना-FCRA बिल को मंजूरी, मोदी कैबिनेट की बैठक में 100 औद्योगिक क्लस्टर बनाने पर लगी मुहर
- I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील ने कहा- ईडी कोई व्यक्ति नहीं है, समझे पूरी बात
- सीएम आवास पर आज इफ्तार की रौनक, बेटे निशांत और दोनों डिप्टी सीएम के साथ जुटेंगे दिग्गज नेता
- विधानसभा में खास मेहमान बने 140 आत्मसमर्पित नक्सली, भ्रमण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझा, CM साय बोले- माओवादी लोकतंत्र पर जता रहे भरोसा
- शताब्दी वर्ष में संघ ने छत्तीसगढ़ में चलाया गृह संपर्क अभियान, 30 लाख से भी अधिक घरों में दर्ज कराई अपनी उपस्थिति…
