Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह पुलिस को मृतका का शव घर के एक कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका की शादी महज 11 महीने पहले हुई थी और उसकी मौत का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। बयाना कोतवाली थाना पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

शराब की लत से परेशान थी महिला
बयाना एसडीएम दीपक मित्तल के अनुसार, मृतका का नाम अंजलि था, जो डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र के बिलोंद गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 11 महीने पहले बयाना के लाल दरवाजा निवासी पुनीत से हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुनीत शराब का आदी था, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इसी मानसिक तनाव के चलते अंजलि ने यह कदम उठाया।
झगड़े के दौरान पति ने मारा थप्पड़
एएसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। झगड़े के दौरान पति ने अंजलि को थप्पड़ मार दिया, जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने इस घटना को लेकर थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है, और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस और प्रशासन
घटना के बाद एसडीएम दीपक मित्तल, एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत और सीओ कृष्णराज जांगिड़ सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस पूरे मामले की जांच एसडीएम दीपक मित्तल कर रहे हैं। पुलिस मृतका के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का किया दौरा, कहा- क्षेत्र के लिए खुल रही नई दिशा
- CAPF बिल राज्यसभा में पास, विपक्ष ने गिनावाई कई खामियां, बोला- सरकार बहुमत के दम पर रौंद रहीं
- बीजेपी पार्षद के हत्यारे गिरफ्तार: आरोपियों के पास से हथियार बरामद, गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
- गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने वाले 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
- साइक्लिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन : रजनी सिंह कंवर को मिला ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान 2026’

