Rajasthan News: बारां जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों के लिए आवंटित 5,348 क्विंटल गेहूं का गबन करने के आरोप में 11 राशन डीलरों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर रसद विभाग ने इन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों से 1.41 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी।

जिला रसद अधिकारी अनिल चौधरी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय निरीक्षण टीम की जांच में इन राशन डीलरों द्वारा अनियमितताएं पाई गईं। गरीबों के लिए आवंटित गेहूं का गबन करने पर विभाग ने डीलरों को वसूली के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन वे राशि जमा करने में विफल रहे। इसके बाद पीडीआर एक्ट के तहत इन पर कार्रवाई शुरू की गई।
डीलरों के लाइसेंस रद्द, होगी संपत्ति कुर्क
इन राशन डीलरों के लाइसेंस पहले ही रद्द किए जा चुके हैं। अब इनकी संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की जाएगी और उन्हें नीलाम कर राज्य सरकार की बकाया राशि की वसूली की जाएगी। राशि जमा न करने पर डीलरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
कुर्की की प्रक्रिया के तहत शामिल डीलर:
- सुलोचना बाई (खरखड़ा आसन)
- रामस्वरूप सहरिया (कवाई सालपुरा)
- कमल कुमार शर्मा (तेल फैक्ट्री, बारां)
- नरेंद्र सोनी (ग्राम बामला)
- जोधराज पांचाल (भटवाड़ा)
- राठौर तेलघाणी उत्पादक सहकारी समिति (बारां)
- रामचरण सहरिया (ग्राम सकरावदा)
- ज्ञानचंद जैन (खेड़लीगंज अटरू)
- मुंशीराम सहरिया (रेलावन)
- मोहनलाल सहरिया (गोरधनपुरा)
- घासीलाल भोल (ग्राम गुसाई खेरखेड़ा)
पढ़ें ये खबरें
- मां-बेटे ने खाया वंदे भारत एक्सप्रेस का खाना, महिला के सूजे होंठ; बेटे की स्थिति हुई गंभीर, IRCTC का जवाब- हमारा खाना बिल्कुल सुरक्षित
- देवभूमि में किसानों की आय बढ़ाने के लिए बड़ी पहल, ITBP और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के बीच हुआ MOU, सीएम धामी बोले- स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
- पाकिस्तान ने भारतीय सेना के ड्रोन पर फायरिंग कीः पहलगाम आतंकी वर्षी से चंद दिन पहले पाक की नापाक हरकत, दोनों देशों के बीच सीमा पर फिर बढ़ा तनाव
- बीकानेर में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, कार के पास हो रही थी सौदेबाजी, पुलिस ने मारा छापा
- PBKS vs GT, IPL 2026: जीत के बाद भी श्रेयस अय्यर को लगा ‘440 वोल्ट’ का झटका, अर्शदीप की एक गलती की मिली बड़ी सजा
