Rajasthan News: उदयपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सूजन अभियान के तहत उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी और उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी और सलुंबर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया अब नई दिल्ली में अंतिम चरण में चल रही है।

इसके साथ ही जिलाध्यक्ष के दावेदार नेता-नेत्रियों ने भी दो दिन से नई दिल्ली में सियासी डेरा डाल रखा है। उदयपुर शहर, देहात और सलूंबर कांग्रेस के कई राजनेता बुध-गुरुवार को दिल्ली में डटे रहे, जो राजस्थान व दिल्ली के बड़े राजनेताओं के सामने दलीलें देकर जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करते रहे। शहर के 18, देहात में 17 दावेदार और सलूंबर में 6 दावेदार सियासी मैदान में हैं।
बता दें, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर बतौर ऑब्जर्वर उदयपुर आकर 10 अक्टूबर तक आवेदन व साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट बनाकर दिल्ली के लिए लौट गई थीं।
शहर: फतह सिंह राठौड़, दिनेश श्रीमाली, पंकज शमां, भरत आमेट, अरुण टांक, अजय सिंह, सीमा पंचोली, नजमा मेवाफरोश, मनीष श्रीमाली, अनुज शर्मा, अजय पोरवाल, राजेश जैन, अरमान जैन, लवंग मुडिया, उत्तम देवड़ा, गोपालकृष्ण शर्मा, हितांशी शर्मा और केके शर्मा अध्यक्ष पद के दावेदार हैं।
देहात: कचरूलाल चौधरी, प्रीति शक्तावत, विवेक कटारा, राज सिंह झाला, रामलाल गायरी, कौशल नागदा, मदनलाल पंडित, हेमंत श्रीमाली, रंजीत जैन, भूपेंद्र चौहान, दया लाल चौधरी, कामिनी गुर्जर, दिव्यानी कटारा, सुरेश सुधार, रणजीत जैन, नारायण पालीवाल और दिलीप जारौली ने दावेदारी पेश की है।
पढ़ें ये खबरें
- फिर कांपी देवभूमि की धरती : रुद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटके, 5.02 दर्ज की गई तीव्रता
- Bilaspur News Update: मधुमक्खियों के हमले में 10 से ज्यादा घायल… जंगल में मिली महिला की लाश का खुला राज… बाराती बनकर पहुंची पुलिस ने छापा मार 8 जुआरियों को पकड़ा… 17 दिन बाद कानन के बाघ–बाघिन ने खाया चिकन…
- गेहूं खरीद पर सियासी घमासान: आज हरियाणा में किसानों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन,सड़कों पर उतरने की तैयारी
- Saweety Boora Deepak Hooda Divorce: हिसार कोर्ट में रिश्ता खत्म : अर्जुन अवॉर्डी स्वीटी बूरा और कबड्डी स्टार दीपक हुड्डा का तलाक, जानें क्यों टूटा करोड़ों का यह रिश्ता?
- ट्रंप ने वार्ता से पहले फिर दी धमकी, कहा- ‘ईरान सिर्फ बातचीत के ही लिए जिंदा है’
