Rajasthan News: जयपुर: दिवाली के बाद वापस काम पर लौटने वालों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे आज 25 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा. इनमें से अधिकांश ट्रेनें राजस्थान के विभिन्न शहरों से शुरू होंगी और देश के अन्य हिस्सों में जाएंगी. शनिवार को भी रेलवे ने कुल 25 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली थी. कुछ ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं.
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ, कैप्टन शशि किरण ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हर संभव प्रयास कर रहा है. दिवाली और छठ के अवसर पर कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकि लोग त्योहारों के बाद अपने काम और नौकरी के लिए वापस जा सकें. इस दौरान, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर वाया जयपुर वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन भी किया जा रहा है.

वहीं जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल ट्रेन सोमवार से 18 नवंबर तक (3 ट्रिप) जोधपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होगी और रात 10:20 बजे जयपुर पहुंचेगी, फिर मंगलवार को शाम 6:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. वापसी में, बांद्रा से यह ट्रेन 5 से 19 नवंबर तक मंगलवार रात 8 बजे रवाना होगी और अगले दिन जयपुर में 2:35 बजे और जोधपुर में रात 9:15 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, सवाई माधोपुर, कोटा, और कई अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.
रेलवे ने पुणे-भगत की कोठी और हिसार-पुणे वीकली स्पेशल ट्रेनों का भी विस्तार किया है. पुणे से 11/18 नवंबर और जयपुर से 12/19 नवंबर तक इनकी अवधि बढ़ाई गई है. इसी तरह हिसार से 10/17 नवंबर और पुणे से 11/18 नवंबर तक अतिरिक्त ट्रिप्स जोड़े गए हैं. इसके अलावा, 5 नवंबर को पटना से साबरमती के बीच भी एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी जो जयपुर से होते हुए गुजरेगी.
पढ़ें ये खबरें भी
- एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत का मामला: मोबाइल से मिले कई मैसेज, SIT करेगी मामले की जांच
- प्रियंका ने बेटे का मुस्लिम नाम रखकर दिखाई असलियत, नकली गांधी और वोट की राजनीति- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा वार
- महाराष्ट्र में मुसलमानों का आरक्षण खत्म, देवेंद्र फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, AIMIM का तंज-सरकार ने रमजान का तोहफा दिया
- Fraud News : राष्ट्रीय पेंशन योजना में फर्जी मृत्यु का दावा कर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- Sarguja News Update : कार के बोनट पर स्टंट करने पर लगा 37 हजार का भारी जुर्माना… मुख्यमंत्री से मिले कांग्रेसी, समस्याओं को लेकर सौंपे ज्ञापन… ट्रेन की चपेट में आन से महिला की मौत… घर तोड़ते समय दीवार गिरने से मजदूर की मौत


