Rajasthan News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी रविवार को विप्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल होने अलवर पहुंचे. उन्होंने अलवर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा की तरह राजस्थान विधानसभा के भी साल में कम से कम तीन सत्र हों, इसके लिए आगामी नवंबर में सत्र बुलाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जबावदेही तय करने के लिए विधायकों के ज्यादातर सवालों के जबाव दिलाने के प्रयास किए जाएंगे.

पिछली विधानसभा के कार्यकाल के दौरान 6 हजार से ज्यादा प्रश्नों के जवाब शेष थे. उनके विधानसभा अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद शेष रहे प्रश्नों के सवाल दिलवाए गए हैं. इस विधानसभा के दो सत्रों में विधायकों की ओर से लगाए गए ज्यादातर सवालों के जबाव दिलवाए गए हैं. विधानसभा की समितियों को सक्रिय करने के लिए उनके अध्यक्षों से जानकारी ली गई है.
देवनानी ने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकार ने जाते-जाते नए जिलों का गठन किया. पिछली सरकार के निर्णय में कुछ विसंगति रही. कुछ इतने छोटे जिले बनाए गए, जहां जिला परिषद का गठन संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि पंवार समिति ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है. उनका मानना है कि जहां भी जरूरी हो, उन जिलों को बरकरार रखा जाए और जहां आवश्यकता नहीं हो, वहां सरकार समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्य करे.
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान विधानसभा को पेपरलेस बनाया जा रहा है. इसके लिए सभी विधायकों को आईपेड दिए जाएंगे. इनमें एक आईपेड विधायकों एवं एक विधानसभा में रहेगा. इन आईपेड पर विधायकों को सवाल व जबाव एवं विधानसभा की अन्य कार्रवाई मिल जाएंगी.
पढ़ें ये खबरें भी
- बिहार में कुदरत का डबल अटैक, कहीं 37°C की तपिश तो कहीं 22 जिलों में आंधी-बारिश का भारी अलर्ट
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 15 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- मिडिल ईस्ट जंग के बीच रूस ने कीव पर बरपाया कहर; 430 ड्रोन और 68 मिसाइलें दागीं, 4 की हुई मौत 15 घायल
- 15 मार्च महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का अलौकिक श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News : बीजेपी की बैठक, विधान परिषद एनेक्सी में जनगणना पर विचार गोष्ठी, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिहार राज्य पेंशनर समाज का अधिवेशन, पटना मैराथन 2026, AIMIM इफ्तार पार्टी, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…

