Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की लगातार कार्रवाई जारी है। ताजा मामले में एसीबी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त केके खंडेलवाल को 3.60 लाख रुपए की अवैध राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी ने लुधाबई टोल प्लाजा पर मारा छापा
भरतपुर एसीबी के एडिशनल एसपी अमित चौधरी ने बताया कि एसीबी फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि सहायक आयुक्त केके खंडेलवाल अवैध रूप से अर्जित की गई राशि लेकर जयपुर जा रहे हैं। इस पर एसीबी की टीम ने लुधाबई टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी को रोककर तलाशी ली, जिसमें 3.60 लाख रुपए बरामद हुए।
पैसों का हिसाब नहीं दे पाए अधिकारी
चेकिंग के दौरान खंडेलवाल के पास मिले पैसों के बारे में कोई ठोस जवाब नहीं मिला। जब उनसे राशि का स्रोत पूछा गया, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एसीबी ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। साथ ही, खंडेलवाल के घर की भी तलाशी ली जा रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- हमीदिया गोलीकांड: लल्लू रईस के नए वीडियो से सनसनी, कुख्यात बदमाश के भाई की शादी में नोट उड़ाकर किया डांस
- UPSC में चयनित शांभवी, प्रिया और सौम्या को सीएम धामी ने दी बाधाई, कहा- इन बेटियों ने परिवार के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया
- हर एक वोट महत्वपूर्ण: राज्यसभा चुनाव से पहले सम्राट चौधरी के आवास पर हुआ मॉक पोल, लखेंद्र पासवान बोले- AIMIM के विधायक हमारे साथ
- करंट से हाथी की मौत: वन विभाग ने खेत मालिक को किया गिरफ्तार, फॉरेस्ट गार्ड निलंबित, रेंजर को नोटिस जारी
- दोस्ती का कत्लः समलैंगिक दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हत्या कर नेकेड शव नाले में फेंका, ऐसे खुला राज
