Rajasthan News: राजस्थान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी को शुक्रवार को अचानक हार्ट अटैक आ गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। डॉक्टर अजीत बाना की टीम उनकी गरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बगड़ी को दिल का दौरा पड़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। प्रदेशभर से बीजेपी नेताओं के फोन लगातार आ रहे हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर सभी चिंतित हैं।
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके के बगड़ी गांव के निवासी श्रवण सिंह कॉलेज समय से ही एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। पार्टी संगठन में वे लंबे समय से सक्रिय हैं और उन्हें युवा चेहरे के तौर पर जाना जाता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के कार्यकाल में उन्होंने संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ भी वे उसी पद पर कार्यरत हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उनका नाम जयपुर ग्रामीण सीट से संभावित उम्मीदवारों में शामिल था, लेकिन टिकट नहीं मिला और वे संगठन में ही सक्रिय रहे।
बगड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को लगातार प्रचारित करते हैं। युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी सभी मेडिकल जांचें पूरी कर ली गई हैं और उन्हें डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने में समय लगेगा।
पढ़ें ये खबरें
- ‘अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा…’, CM धामी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा, कहा- आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें
- डेढ़ करोड़ की उधारी वसूलने व्यापारी का अनोखा तरीका, रथ में लेनदारों और मां काली की तस्वीर लगा परिवार के साथ कर रहा दंडवत यात्रा, देखिये वीडियो…
- Bihar Top News 11 february 2026: राज्य कर विभाग का छापा, करोड़ों की चोरी, विधानसभा में घमासान, पुलिस अधिकारी निलंबित, हादसे में तीन की मौत, सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- MP TOP NEWS TODAY: ‘महाबजट’ तैयार! सरकार ने 5 हजार करोड़ का लिया कर्ज, BJP नेता ने की आत्महत्या, ग्वालियर में पति-पत्नी की अदला बदली, भोपाल निगम का एक और कारनामा, इंदौर में ED का एक्शन, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Today’s Top News : होली से पहले किसानों को मिलेगी अंतर की राशि, भारतमाला मुआवजा घोटाला में तहसीलदार और नायब तहसीलदार गिरफ्तार, शिक्षा को लेकर गांव में अनोखी पहल, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निलंबित, 66 उप अभियंताओं को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, भूपेश बघेल का दावा – मोदी और शाह ने भाजपा में शामिल होने का बनाया दबाव…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

