Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने मंत्रिमंडल के साथ महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे। इससे पहले उन्होंने 19 जनवरी को अपने परिवार के साथ संगम में स्नान किया था। इस बार वे अपने विधायकों के साथ महाकुंभ में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इस धार्मिक आयोजन के दौरान वे अपने मंत्रिमंडल के साथ बैठक भी करेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट के जरिए भाजपा विधायकों के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हुए। प्रयागराज पहुंचने के बाद सुबह 10.30 बजे संगम घाट पर स्नान एवं हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे राजस्थान मंडप में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। रात्रि विश्राम प्रयागराज में ही रहेगा।
दिल्ली में बीजेपी के बहुमत की गारंटी
प्रयागराज के लिए रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम दीया कुमारी, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मीडिया से बातचीत की। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा, “दिल्ली में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, पीएम मोदी की गारंटी पर पूरे देश को भरोसा है।” उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि पूरी कैबिनेट को महाकुंभ में शामिल करने का निर्णय सराहनीय है।
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि 5 फरवरी को हुए दिल्ली चुनाव के नतीजे जल्द आने वाले हैं और बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने का विश्वास है।
सीएम की पहल की सराहना
मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सीएम भजनलाल शर्मा की पहल की सराहना करते हुए कहा, पूरी कैबिनेट को महाकुंभ में शामिल करना एक ऐतिहासिक कदम है। हम यहां न सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे, बल्कि कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- हाईकोर्ट का अहम फैसला, 350 दिन की देरी से दायर से राज्य सरकार की अपील को किया खारिज
- कानून के घर देर है, अंधेर नहींः 7 साल बाद बच्चे के हत्यारे को मिली उम्रकैद की सजा, जानिए शातिर ने कैसे दिया था कांड को अंजाम…
- रात 11 बजे विधानसभा पहुंचे पीसीसी चीफ: जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने BJP के इशारे पर खोला गया सचिवालय
- KKR vs SRH IPL 2026 : हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से दी करारी शिकस्त, 16 ओवर में ढेर हुई टीम; उनादकट ने झटके 3 विकेट
- ‘भविष्य में विश्व युद्ध का योग बन रहा है’, पंडोखर सरकार का बड़ा दावा, कहा- आगे वॉर रोकने में सनातन और भारत की खास भूमिका रहेगी
